{"_id":"38fee252-54c4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"match-preiew-india-vs-pakistan-second-odi-at-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के 'लकी' मैदान पर धोनी को मारनी होगी बाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाक के 'लकी' मैदान पर धोनी को मारनी होगी बाजी
कोलकाता/एजेंसी
Updated Wed, 02 Jan 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया पिछले साल के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए नए साल का आगाज जीत से करना चाहेगी। गुरूवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में हिसाब बराबर करने के लक्ष्य के साथ टीम इंडिया उतरेगी।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे ईडन गार्डंस में खेला जाना है जो पाकिस्तान का लकी मैदान है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ सभी तीन वनडे यहां जीते है। भारत को चेन्नई में पहले वनडे में शीर्ष क्रम के ध्वस्त होने के कारण छह विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया इस बार हिसाब बराबर करना चाहेगी ताकि फिर दिल्ली में तीसरे वनडे में उसके पास सीरीज जीतने का मौका रहे।
विज्ञापन
कप्तान धोनी ने चेन्नई में पहला वनडे हारने के बाद कहा था कि टीम वापसी करेगी और सीरीज जीतेगी। लेकिन यदि भारत को वापसी करनी है तो उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को पाकिस्तान की तूफानी जोड़ी जुनैद खान और सात फुट एक इंच लंबे मोहम्मद इरफान के सामने विकेट पर टिकने का साहस दिखाना होगा। अगला वसीम अकरम कहे जा रहे जुनैद ने चेन्नई में चार विकेट लेकर भारत का स्कोर पांच विकेट पर 29 रन कर दिया था।
विज्ञापन