30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप 2019 से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को कराबा झटका लगा है। शानदार फॉर्म में चल रहे तूफानी गेंदबाज झाए रिचर्डसन कंधे की चोट के कारण आईसीसी वन-डे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने झाय रिचर्डसन की जगह केन रिचर्डसन को टीम में शामिल किया है।
मार्च में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में फील्डिंग करने के दौरान झाए रिचर्डसन का दायां कंधे में चोट लगी थी। रिचर्डसन की गति और स्विंग को देखते हुए उन्हें अच्छी संभावना के तौर पर देखा जा रहा था। रिचर्डसन ने अब तक खेले महज 12 वन-डे में 26 विकेट चटकाए।
रिचर्डसन के साथ पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन कोल्टर-नाइल, जेसन बेहरेनडॉर्फ जैसे तेज गेंदबाजों से सजी ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद मजबूत नजर आ रही थी। क्रिकेट. कॉम.एयू ने टीम के फिजियोथेरेपिस्ट डेविड बीकले के अनुसार झाए तेजी रिकवर नहीं कर पा रहे हैं इसलिए चयनकर्ताओं के साथ परामर्श के बाद हम उन्हें टीम से हटाने का फैसला किया गया।
ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से पहले 25 मई को इंग्लैंड और 27 मई को श्रीलंका से वॉर्म-अप मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत एक जून को ब्रिस्टल में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से होगी। वर्ल्ड कप 30 जून से 14 जुलाई तक चलेगा।
5 of 5
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Social media
वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: आरोन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कोल्टर-नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, मार्क्स स्टोइनिस, एडम जंपा।