फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्नस लाबुशेन ने डॉन ब्रैडमैन का तोड़ा रिकॉर्ड, भारत को गाबा में हराने का किया था दावा

Fri, 15 Jan 2021 12:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 15 Jan 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Marnus Labuschen breaks Don Bradman record of scoring most runs in 1st three innings in brisbane
मार्नस लाबुशेन - फोटो : twitter@ICC

ऑस्ट्रेलिया के उभरते क्रिकेट सितारे मार्नस लाबुशेन का भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने एक बार फिर से जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए खुद को साबित किया। ब्रिस्बेन में शुक्रवार से शुरू हुए चौथे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और भारत के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाने में सफल रहे। लाबुशेन ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और मुश्किल में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम को उबारा। 

Marnus Labuschen breaks Don Bradman record of scoring most runs in 1st three innings in brisbane
मार्नस लाबुशेन - फोटो : twitter@cricketcomau

उन्होंने अलग-अलग मौकों पर पहले स्टीव स्मिथ और फिर मैथ्यू वेड के साथ मिलकर अहम साझेदारियां की और टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए। लाबुशेन ने अपनी 108 रन की पारी के साथ ही जहां अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया वहीं इस सीरीज में लगातार तीसरी बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अभी तक इस सीरीज में 47, 6, 48, 28, 91, 73 and 108 की पारियां खेली हैं।

Marnus Labuschen breaks Don Bradman record of scoring most runs in 1st three innings in brisbane
डॉन ब्रैडमैन - फोटो : सोशल मीडिया

यही नहीं दाएं हाथ के इस बल्लेबाज इन दिग्गज डॉन ब्रैडमैन का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। गाबा में शतकीय पारी के साथ लाबुशेन ब्रिस्बेन में खेली 3 पारियों में सबसे ज्यादा 339 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज ब्रैडमैन के नाम पर था जिन्होंने यहां पहली तीन पारियों में 326 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Marnus Labuschen breaks Don Bradman record of scoring most runs in 1st three innings in brisbane
मार्नस लाबुछाने - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तो लाबुशेन इस वक्त 75 की औसत से 1600 से अधिक रनों के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने चैंपियनशिप में अब तक सबसे अधिक पांच शतक भी लगाए हैं। 

विज्ञापन
Marnus Labuschen breaks Don Bradman record of scoring most runs in 1st three innings in brisbane
मार्नस लाबुछाने - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले लाबुशेन ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा था कि मेजबान टीम ब्रिसबेन में भारत को हराकर श्रृंखला जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाजों द्वारा सिडनी टेस्ट ड्रॉ करवाने के बाद लाबुशेन ने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा था, ‘हमने आज (ड्रॉ) टेस्ट मैच खेला लेकिन यह टेस्ट श्रृंखला है और हम यहां जीतने के लिए हैं।’ 

उन्होंने कहा था, ‘इस मैच का नतीजा चाहे कुछ भी रहे, अगर हम जीत दर्ज करते या यह ड्रॉ था, हमें गाबा में जाना है और जीतना है। इसलिए हमारे लिए कुछ नहीं बदला है, यह बस अपना फोकस बदलने का मामला है और सुनिश्चित करना कि गाबा में हम उन्हें हराएं।’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed