कार्रवाई: पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर पर लगा भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप, जानें पूरा मामला
सैमुअल्स पर अनुच्छेद 2.4.2, 2.4.3, 2.4.6, 2.4.7 के उल्लंघन के आरोप हैं। आईसीसी ने सैम्युल्स को इन आरोपों पर सफाई देने के लिए 14 दिन का समय दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट मार्लोन सैम्युल्स बुरी तरह फंस गए हैं। दरअसल, आईसीसी ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उन्हें ईसीबी के भ्रष्टाचार रोधी चार नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है। सैम्युल्स पर अनुच्छेद 2.4.2, 2.4.3, 2.4.6, 2.4.7 के उल्लंघन के आरोप हैं। आईसीसी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। आईसीसी ने कहा कि सैम्युल्स को इन आरोपों पर सफाई देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है। यह समय 21 सितंबर से शुरू होगा। आईसीसी ने कहा है कि वह इस समय इस मामले पर कोई और जानकारी साझा नहीं करेगी। बता दें कि सैम्युल्स ने टी-10 लीग में इन नियमों का उल्लंघन किया था।
सैम्युल्स वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ियों में शुमार
बता दें कि सैम्युल्स ने वेस्टइंडीज के लिए 71 टेस्ट, 207 वन-डे और 67 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में 3917, वन-डे में 5606 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1611 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 15 आईपीएल मैचों में 161 रन बनाए हैं। इसके अलावा टेस्ट, वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमशः 41, 89 और 22 विकेट झटके हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में टी-20 विश्व कप जीता था। दोनों विश्व कप में वो टीम का हिस्सा थे।