{"_id":"602fe23a87700e539703d732","slug":"mark-wood-says-we-can-be-very-confident-if-the-pink-ball-moves-and-it-is-seamer-friendly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अंग्रेज की दहाड़, बोला- भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में कहर बरपाएंगे इंग्लिश गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस अंग्रेज की दहाड़, बोला- भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में कहर बरपाएंगे इंग्लिश गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2021 की नीलामी से अपना नाम वापस लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का मानना है कि भारत के खिलाफ डे-नाइट में अगर गेंद सीम लेती है तो जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे उनके बेहतरीन सीम गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं।
2 of 5
मार्क वुड
- फोटो : social media
वुड ने कहा, 'गेंद सीम लेती है तो हमें पता है कि हमारे सीम गेंदबाज कितने उम्दा है। हमारे पास कौशल की कमी नहीं है और जेम्स एंडरसन तथा स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में दो सर्वश्रेष्ठ सीमर भी हैं।' उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'उम्मीद है कि गेंद सीम लेगी और पिच से भी मदद मिलेगी। इससे हमारा आत्मविश्वास बढेगा।'
3 of 5
मार्क वुड
उन्होंने कहा, 'निश्चित तौर पर यह काफी कठिन फैसला था क्योंकि आईपीएल से काफी पैसा मिलता है। लेकिन मैं इतना समय परिवार से दूर नहीं रहना चाहता था और दूसरा इंग्लैंड के लिए खेलने को तरोताजा रहना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
IPL Auction 2021 (आईपीएल नीलामी)
- फोटो : social media
पारिवारिक कारणों से आईपीएल 2021 की नीलामी से नाम वापिस लेने वाले वुड ने कहा कि यह काफी कठिन फैसला था लेकिन वह परिवार के साथ समय बिताने के अलावा इंग्लैंड के लिए खेलने को तरोताजा रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जॉनी बेयरस्टो
दरअसल, जॉनी बेयरस्टो और वुड तीसरे टेस्ट के लिए टीम से जुड़े हैं। बता दें कि चार मैचों टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से एक लाख दर्शक क्षमता वाले मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।