{"_id":"60532c926e0fd5303701c84c","slug":"mark-wood-is-working-for-slow-yorker-gearing-up-for-t20-world-cup-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी यॉर्कर को हथियार बनाएगा यह इंग्लिश पेसर, टी-20 विश्व कप की है खास तैयारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धीमी यॉर्कर को हथियार बनाएगा यह इंग्लिश पेसर, टी-20 विश्व कप की है खास तैयारी
Thu, 18 Mar 2021 04:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 18 Mar 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
मार्क वुड
- फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बुधवार को खुलासा किया कि वह धीमी यॉर्कर में महारत हासिल करने पर काम कर रहे हैं ताकि वह इस साल के अंत में होने वाले टी-20 विश्व कप में भारतीय पिचों के लिये तैयार रहें। वुड अपनी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों को भयभीत करने की काबिलियत रखते हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के साथ खेलने पर उन्हें भारतीय पिचों पर धीमी गेंद की अहमियत महसूस हुई।
विज्ञापन
भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में अब केवल सात महीने का समय बचा है तो वुड धीमी यॉर्कर को भी अपना हथियार बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। वुड ने कहा, ‘उनके गेंदबाजों को देखते हुए, जब मैं चेन्नई सुपर किंग्स में शार्दुल ठाकुर के साथ खेला तो मुझे इसका पता चला। वह नई तरह की धीमी गेंद फेंकता है। उसे देखते हुए और यह यहां कितनी कारगर होती रही है तो मैं भी इसे अपने खेल में शामिल करने की कोशिश कर रहा हूं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं अब भी नई चीजें सीखने की कोशिश कर रहा हूं, अपनी यॉर्कर गेंद को धीमा फेंकने का प्रयास कर रहा हूं। हमें विश्व कप में भी यही हालात मिलेंगे।’ दूसरी ओर टीम के उपकप्तान जोस बटलर का मानना है कि कप्तान इयोन मॉर्गन सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने शानदार नेतृत्व कौशल से इंग्लैंड क्रिकेट को अलग स्तर पर ले गए हैं। इंग्लैंड ने मॉर्गन की अगुवाई में 2019 में वन-डे विश्व कप खिताब का देश का 44 साल का इंतजार खत्म किया।
विज्ञापन
बटलर बोले,‘वह इंग्लैंड के सीमित ओवरों के क्रिकेटरों का अगुआ है। वह हमेशा एक खिलाड़ी रहे हैं जो अन्य से आगे रहे हैं। मैं सीमित ओवरों की टीम में हमेशा इन दो खिलाड़ियों (पीटरसन और मोर्गन) से सीख लेता हूं। ऐसे खिलाड़ी जो कुछ अलग कर सकते हैं, खेल को आगे ले जा सकते हैं और बाकियों से आगे नजर आते हैं। वह अगुआ है और सभी को उनके साथ खेलना पसंद है।’