फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mark Boucher apologises for singing offensive songs with his teammates

मार्क बाउचर: खिलाड़ी के तौर पर किया था नस्लभेदी टिप्पणी, अब बतौर कोच मांगी माफी, दिया 14 पन्नों का हलफनामा

Mon, 23 Aug 2021 06:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 23 Aug 2021 06:35 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के लिए 147 टेस्ट और 295 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और मौजूदा मुख्य कोच मार्क बाउचर ने वर्षों बाद अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी है।

विज्ञापन
Mark Boucher apologises for singing offensive songs with his teammates
मार्क बाउचर - फोटो : social media

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और मौजूदा मुख्य कोच मार्क बाउचर ने वर्षों बाद अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी है। दरअसल, अपने खेलने के दिनों के दौरान बाउचर अपमानजनक गीत गाने वाले समूह का हिस्सा थे और टीम के अश्वेत साथियों पर नस्लभेदी टिप्पणी करते थे। इसके लिए बाउचर ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण (एसजेएन) समिति को 14 पन्ने का हलफनामा दिया है।

विज्ञापन

 

बाउचर ने हलफनामे में लिखा, 'मैं किसी भी आपत्तिजनक आचरण, वास्तविक या कथित, के लिए क्षमा चाहता हूं, जिसके लिए मुझे जिम्मेदार ठहराया गया है।' उन्होंने कहा, 'उपरोक्त समय के दौरान हमें, टीम, कोचिंग स्टाफ, चयनकर्ताओं और सीएसए को अधिक संवेदनशील होना चाहिए था और ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए था जहां टीम के सभी सदस्य इन मुद्दों के बारे में बात कर सकते।' बाउचर ने साथ ही कहा कि टीम के साथियों के साथ अपमानजनक गीत गाने या अपमानजनक उपनाम रखने में किसी भी तरह की भूमिका के लिए उन्हें बेहद खेद है और माफी मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ईएसपीएनक्रिकइंफो' के मुताबिक, पॉल एडम्स सहित टीम के कुछ साथियों ने बाउचर पर नस्लवाद का आरोप लगाया था। एडम्स से एसजेएन के समक्ष सुनवाई के दौरान दावा किया था कि बाउचर टीम के उन साथियों में शामिल थे, जिन्होंने गाने में उन पर नस्ली टिप्पणी की थी। बाउचर ने कहा कि उन्होंने एडम्स का कोई उपनाम नहीं रखा था। आरोपों के जवाब में बाउचर ने कहा कि उन्हें और टीम के उनके साथियों को अधिक संवेदनशील होना चाहिए था। बता दें कि बाउचर ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 147 टेस्ट और 295 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed