Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Marcus Stoinis announces retirement from ODI Cricket ahead of Champions Trophy 2025

Marcus Stoinis: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, टीम में शामिल स्टोइनिस का अचानक वनडे से संन्यास

Thu, 06 Feb 2025 12:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Feb 2025 12:50 PM IST
सार

यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि मिचेल मार्श पहले ही चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं, जबकि कप्तान पैट कमिंस के भी खेलने की संभावना बेहद कम है।

विज्ञापन
Marcus Stoinis announces retirement from ODI Cricket ahead of Champions Trophy 2025
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : ICC/T20 World cup

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने वनडे प्रारूप से संन्यास का एलान किया है। उन्होंने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की। स्टोइनिस को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, अब वह इस टूर्नामेंट में खेलते दिखाई नहीं पड़ेंगे। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि मिचेल मार्श पहले ही चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं, जबकि कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलेंगे स्टोइनिस
स्टोइनिस ने वनडे से संन्यास ले लिया, लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेलना जारी रखेंगे। अब ऑस्ट्रेलिया की चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड के चार सदस्य बाहर हो चुके हैं। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को चार खिलाड़ियों को बदलना पड़ेगा। टीम में बदलाव करने की आखिरी तारीख 12 फरवरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संन्यास का एलान कर भावुक हुए स्टोइनिस
35 साल के स्टोइनिस ने हाल ही में एसएटी20 में हिस्सा लिया था और डरबन सुपरजाएंट्स के लिए खेले थे। हालांकि, इस टूर्नामेंट के दौरान वह लगातार चोट से जूझते रहे थे और उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इसकी वजह से वह गेंदबाजी नहीं कर सके थे। स्टोइनिस ने संन्यास का एलान करते हुए कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलने की यात्रा शानदार रही है। मैं ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में बिताए गए हर एक पल के लिए आभारी हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक ऐसी चीज है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।'
विज्ञापन

पाकिस्तान में टीम का हौसला बढ़ाएंगे
स्टोइनिस ने कहा, 'यह आसान फैसला नहीं था, लेकिन मेरा मानना है कि यह मेरे लिए वनडे से दूर जाने और अपने करियर के अगले अध्याय पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का सही समय है। मैकडोनाल्ड के साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं और मैंने उनके समर्थन की बेहद सराहना की है। मैं पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हौसला बढ़ाऊंगा।' स्टोइनिस श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे मैचों की सीरीज (12 और 14 फरवरी) के लिए भी टीम में शामिल थे। 

मैकडोनाल्ड ने की स्टोइनिस की तारीफ
कोच मैकडोनाल्ड ने स्टोइनिस की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'स्टोइनिस पिछले एक दशक से हमारे वनडे सेटअप का अहम हिस्सा रहे हैं। वह न केवल एक अमूल्य खिलाड़ी है, बल्कि समूह में एक अविश्वसनीय व्यक्ति भी है। वह एक स्वाभाविक लीडर, एक असाधारण लोकप्रिय खिलाड़ी और एक महान व्यक्ति हैं। उन्हें उनके वनडे करियर और उनकी सभी उपलब्धियों के लिए बधाई दी जानी चाहिए।'

2015 में स्टोइनिस ने किया थआ वनडे डेब्यू
स्टोइनिस ने वनडे डेब्यू 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था, लेकिन जनवरी 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दूसरा वनडे खेलने के लिए उन्हें 16 महीने तक इंतजार करना पड़ा। दूसरे वनडे से स्टोइनिस ने इस प्रारूप में सिक्का जमाना शुरू किया। उन्होंने ईडन पार्क में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 117 गेंदों में नाबाद 146 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगभग जीत दिला दी थी, लेकिन न्यूजीलैंड छह रन से जीतने में कामयाब रहा था। उन्हें अपने दूसरे गेम में शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 146 रन बनाने के अलावा स्टोइनिस ने 10 ओवरों में 49 रन देकर तीन विकेट झटके थे।

71 वनडे मैच खेल चुके हैं स्टोइनिस
स्टोइनिस ने 71 वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया और 26.69 की औसत से एक शतक और छह अर्धशतक की मदद से 1495 रन बनाए। उन्होंने 3/16 के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ 48 विकेट भी झटके। यह ऑलराउंडर वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की विश्व विजेता टीम का हिस्सा था। उन्हें 2018-19 में अपने देश का साल का वनडे क्रिकेटर भी चुना गया था। राष्ट्रीय चयन पैनल (एनएसपी) श्रीलंका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के समापन के बाद चैंपियंस ट्रॉफी टीम में स्टोइनिस के रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed