{"_id":"61a77bb5ac049a15bd451343","slug":"manchestar-united-owner-lancer-capital-buys-team-in-uae-t20-league","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UAE T20 League: मैनचेस्टर यूनाइडेट के मालिक ने यूएई टी-20 लीग में खरीदी टीम, क्रिकेट जगत पहला निवेश","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
UAE T20 League: मैनचेस्टर यूनाइडेट के मालिक ने यूएई टी-20 लीग में खरीदी टीम, क्रिकेट जगत पहला निवेश
Wed, 01 Dec 2021 07:13 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 01 Dec 2021 07:13 PM IST
सार
आईपीएल में टीम खरीदने में नाकाम होने वाली ग्लेजर फैमिली ने क्रिकेट जगत में अपना पहला निवेश किया है। उन्होंने यूएई टी-20 लीग में एक टीम खरीद ली है। यह ग्रुप साल 2005 से फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड का मालिक बना हुआ है।
विज्ञापन
ग्लेजर फैमिली ने क्रिकेट जगत में पहली बार निवेश किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक लैंसर कैपिटल्स ने क्रिकेट जगत में पहली बार निवेश किया है। उन्होंने यूएई टी-20 लीग में एक टीम खरीदी है। इस ग्रुप ने इससे पहले इसी साल आईपीएल में एक टीम खरीदने की कोशिश की थी। हालांकि इस बोली में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। आरपीएसजी ग्रुप और सीवीसी कैपिटल्स ने इस बोली में आईपीएल की दो नई टीमें खरीदी थीं। अब ग्लेजर फैमिली ने भी क्रिकेट जगत में एक टीम खरीद ली है।
इस ग्रुप ने कई बड़ी लीग में निवेश किया है। लैंसर कैपिटल के अध्यक्ष अवी ग्लेजर सुपर बॉल चैंपियन टीम टाम्पा बे के मालिक हैं। इसके साथ ही फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड में भी उनकी हिस्सेदारी है। वो साल 2005 से इस क्लब में हिस्सेदार हैं। यह फुटबॉल क्लब ने सबसे ज्यादा लीग जीती हुई हैं।
क्या है यूएई टी-20 लीग
यूएई टी-20 आईपीएल की तरह ही एक टूर्नामेंट है, जिसमें छह फ्रेंचाइजी होंगी और उनके बीच 34 क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। इसके बाद ही विजेता का एलान होगा। ग्लेजर फैमिली के इस लीग में निवेश के बाद लीग के अध्यक्ष खालिद अल जरूनी ने कहा "हम यूएई टी-20 लीग परिवार में ग्लेजर का स्वागत करते हैं। एक ऐसे पार्टनर जिन्होंने लंबे समय के लिए खेल से जुड़ी लीग में निवेश किया है। यूएई टी 20 लीग के बिजनेस मॉडल की ताकत और इसके हितधारकों के लिए यह फायदेमंद है। इससे यूएई को वैश्विक खेलों के लिए पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी।"
विज्ञापन
वहीं इस मौके पर ग्लेजर ने कहा कि यूएई टी-20 का हिस्सा बनकर वो बेहद खुश हैं। यह एक विश्व स्तरीय टूर्नामेंट होगा, जो इमिरेट्स में क्रिकेट को बढ़ावा देने में मदद करेगा।