फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mamatthew hayden wins 1 billion indians hearts by wishing them independence day in unique way

मैथ्यू हेडेन ने अनोखे अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर भारतीयों को किया क्लीन बोल्ड!

Thu, 17 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
 Mamatthew hayden wins 1 billion indians hearts by wishing them independence day in unique way
मैथ्यू हेडन - फोटो : getty
भारत ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता की 70वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर दुनियाभर से भारतीयों को दुनियाभर से शुभकामनाएं मिलीं। सभी ने अपने-अपने अंदाज से भारतीयों को शुभकामनाएं दीं। ऐसे में दुनियाभर के क्रिकेटर्स ने भी शुभकामनाएं दीं जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडेन ने भी भारतीयों को विश किया। लेकिन मैथ्यू हेडेन ने बेहद शानदार तरीके से शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


दरअसल हेडेन ने राष्ट्रगान जन-गण-मन का अंग्रेजी में अनुवाद कर उसे ट्वीट कर उसकी तस्वीर भी शेयर की। हेडेन ने अपने अनुवाद में लिखा, भारत सभी के दिलों पर राज करने वाला है। जिसका नाम पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा द्रविड़, ओडिशा और बंगाल के दिल में बसता है। उसका नाम हिमालय की वादियों में गूंजता है। उसका नाम गंगा और यमुना की कलकल के साथ बहता है। उसका नाम का जप हिंद महासागर की लहरें करती हैं। 
विज्ञापन

 


राष्ट्रगान की पंक्तियों के अनुवाद करने उन्होंने यह बता दिया कि उन्हें भारतीय क्रिकेट, यहां का रहन सहन और संस्कृति में कितनी रुचि है। उन्हें भारत के राष्ट्रगान के बारे में भी बारीक जानकारी है। उन्होंने अपने ट्वीट में ये संदेश भी दिया इस देश का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और सभी की रक्षा करे। ये सदैव मुस्कुराता रहे और आप पर इसकी कृपा बनी रहे। ये हमेशा सभी को खुशी और शांति देता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में उनकी ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने हेडेन की तारीफ के पुल बांध दिए। कुछ ने कहा, भारत के लिए ये गर्व की बात है कि किसी विदेशी खिलाड़ी ने देशवासियों को उनके सबसे बड़े दिन पर इतना सम्मान दिया। हेडेन ने अपने खेल से तो दुनियाभर में लोगों का दिल जीता। भले ही उन्होंने कभी गेंदबाजी नहीं की लेकिन अपने इस शानदार ट्वीट से उन्होंने सवा अरब भारतीयों को क्लीन बोल्ड कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed