फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Majority of Indian team players and support staff to leave New york on 25th May for T20 World cup

T20 World cup: टूर्नामेंट के लिए तैयार भारतीय टीम, अधिकतर खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में हुआ बदलाव

Sat, 18 May 2024 03:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 May 2024 03:42 PM IST
सार

आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है जिसमें भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरेगी।

विज्ञापन
Majority of Indian team players and support staff to leave New york on 25th May for T20 World cup
भारतीय टीम - फोटो : PTI/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 सीजन अब समाप्ति की ओर बढ़ चला है और अगले रविवार को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाना है। आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है जिसमें भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरेगी। इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम शामिल खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, इनमें से कुछ खिलाड़ियों की टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है। 
विज्ञापन

अब 25 मई को रवाना होंगे खिलाड़ी
भारत के अधिकांश क्रिकेटर और सहयोगी स्टाफ टी20 विश्व कप के लिए 25 मई को न्यूयॉर्क रवाना होंगे, जबकि बाकी 26 मई को आईपीएल फाइनल के बाद जाएंगे। इससे पहले आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी टीमों के सदस्यों को 21 मई को रवाना होना था लेकिन बाद में योजना में बदलाव हुआ। अब वे 25 मई को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बैच के साथ रवाना होंगे रोहित-हार्दिक
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह , अक्षर पटेल और सहयोगी स्टाफ 25 मई को रवाना होगा। पहले जत्थे को 21 मई को जाना था लेकिन भारतीय टीम एकमात्र अभ्यास मैच एक जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है तो खिलाड़ियों को घर पर कुछ अतिरिक्त समय मिल जाएगा।' आईपीएल फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी 27 मई को रवाना होंगे। 
विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। भारत ग्रुप-ए में शामिल है जहां पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और सह-मेजबान अमेरिका की टीम भी मौजूद है। भारत और पाकिस्तान का सामना नौ जून को न्यूयॉर्क में होगा। 

टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है...

रोहित शर्मा (कप्तान ), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed