फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MS Dhoni Retirement News Live Updates: सहवाग बोले- अब ऐसा खिलाड़ी होना 'मिशन इंपॉसिबल' है...ओम फिनिशाय नम:

Sun, 16 Aug 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Retirement News Live Updates
एमएस धोनी रिटायरमेंट - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:16 AM, 16-Aug-2020

क्रिकेट एमएस धोनी के बिना पहले जैसा नहीं रहेगा- पंकज आडवाणी

भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने ट्वीट कर कहा, 'क्रिकेट एमएस धोनी के बिना पहले जैसा नहीं रहेगा। एक शानदार करियर के लिए बधाई।'

12:01 AM, 16-Aug-2020

आपका विश्वास, हिम्मत और मेहनत आने वाली पीढियों को प्रेरित करती रहेगी- खेल मंत्री रिजिजू

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, 'इन शानदार यादों के लिए धन्यवाद एमएस धोनी। आपका विश्वास, हिम्मत और मेहनत आने वाली पीढियों को प्रेरित करती रहेगी।
 
विज्ञापन
11:57 PM, 15-Aug-2020

धोनी ने जो छाप छोड़ी, उससे पूरा एक युग परिभाषित हुआ- शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा, 'एक घंटा पहले धोनी के संन्यास की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। खेल के महानायक। भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज और शानदार कप्तान। भारतीय क्रिकेट पर उन्होंने जो छाप छोड़ी, उससे पूरा एक युग परिभाषित हुआ। धोनी जी चलते रहिए। फतह करने के लिए दूसरे शिखर भी होंगे।
 
11:41 PM, 15-Aug-2020

इस शानदार विरासत को दोहरा पाना मुश्किल होगा- बीसीसीआई

बीसीसीआई ने एक बयान में उनके करियर की ऐतिहासिक उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए कहा, 'इस शानदार विरासत को दोहरा पाना मुश्किल होगा।' बोर्ड ने लिखा कि धोनी ने अपने शांतचित्त रवैये, खेल की बेहतरीन समझ और शानदार नेतृत्व क्षमता से भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया।
11:31 PM, 15-Aug-2020

ऐसा कप्तान जिसने अपने खिलाड़ियों को पूरा उपयोग किया-जहीर खान

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने लिखा, 'ऐसा कप्तान जिसने अपने खिलाड़ियों को पूरा उपयोग किया। आपके साथ गेंदबाजी करते हुए जो स्वतंत्रता मिली उसका लुत्फ उठाया। आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं महेंद्र सिंह धोनी।'
 
 
11:26 PM, 15-Aug-2020

लीजेंड ने हमेशा की तरह अपनी शैली में संन्यास लिया- अश्विन 

स्टार भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया, 'लीजेंड ने हमेशा की तरह अपनी शैली में संन्यास लिया। महेंद्र सिंह धोनी आपको देश के लिए सब कुछ दिया। चैंपियंस ट्रॉफी जीत, 2011 विश्व कप और चेन्नई आईपीएल खिताब, ये जीत हमेशा मेरी यादों में रहेंगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:23 PM, 15-Aug-2020

खेल को आपकी कमी खलेगी-रविंद्र जडेजा

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट किया, 'बड़ा भाई, मेंटर, कप्तान और इससे भी बढ़कर खेल का महान खिलाड़ी। कप्तान आपसे बहुत कुछ सीखा। खेल को आपकी कमी खलेगी।'
 
11:19 PM, 15-Aug-2020

रिटायरमेंट क्लब में स्वागत है महेंद्र सिंह धोनी-  केविन पीटरसन

इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज और अब कमेंटेटर केविन पीटरसन ने रिटायर खिलाड़ियों के क्लब में धोनी का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, 'रिटायरमेंट क्लब में स्वागत है महेंद्र सिंह धोनी। क्या जादुई करियर रहा।'
 
11:16 PM, 15-Aug-2020

ना कोई है, ना कोई था, ना कोई होगा धोनी के जैसा

अपने चुटीले अंदाज के लिए मशहूर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, 'अब ऐसा खिलाड़ी होना, मिशन इंपॉसिबल है। ना कोई है, ना कोई था, ना कोई होगा धोनी के जैसा। खिलाड़ी आएंगे और जाएंगे लेकिन उसके जितना धैर्यवान नहीं होगा। धोनी इस तरह से लोगों से जुड़ा कि वह कई क्रिकेट प्रेमियों के लिए परिवार के सदस्य की तरह था। ओम फिनिशाय नम:।'
 
11:13 PM, 15-Aug-2020

आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही- पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने धोनी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए महेंद्र सिंह धोनी को बधाई। आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही। आपका धैर्यवान रवैया और कप्तान के रूप में आपने जो गौरवपूर्ण लम्हे दिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। आपको शुभकामनाएं।'
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed