{"_id":"616c5eeb704dbd4f3627e573","slug":"mahendra-singh-dhoni-joins-indian-cricket-team-camp-ahead-of-practice-match-in-t20-world-cup-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2021: भारतीय जर्सी में लंबे समय बाद नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, अभ्यास मैच से एक दिन पहले टीम के साथ जुड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2021: भारतीय जर्सी में लंबे समय बाद नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, अभ्यास मैच से एक दिन पहले टीम के साथ जुड़े
Sun, 17 Oct 2021 11:05 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:05 PM IST
सार
भारत को तीन विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं। अपनी कप्तानी में टी-20 विश्व कप का पहला सीजन जीतने वाले धोनी इस बार अलग भूमिका में टीम के साथ जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़े हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम से जुड़े महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : twitter@BCCI
विस्तार
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर से पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। लेकिन उससे पहले उसे सोमवार से शुरू हो रहे दो अभ्यास मैचों में अपनी ताकत और तैयारी को परखना है। उधर भारत को तीन विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
अपनी कप्तानी में टी-20 विश्व कप का पहला सीजन जीतने वाले धोनी इस बार अलग भूमिका में टीम के साथ जुड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़े हैं। वह रविवार को टीम के साथ अभ्यास सत्र में जुड़े और इस दौरान लंबे समय बाद भारतीय जर्सी में नजर आए।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर धोनी की दो तस्वीरें शेयर कर उनका स्वागत किया। बीसीसीआई ने लिखा, 'राजा का बहुत गर्मजोशी से स्वागत।'
विज्ञापन
Extending a very warm welcome to the KING 👑@msdhoni is back with #TeamIndia and in a new role!💪 pic.twitter.com/Ew5PylMdRy
— BCCI (@BCCI) October 17, 2021
इस तस्वीर में धोनी के साथ भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और सभी सहायक कोच भी नजर आए। तस्वीर में धोनी शॉट लगाने का एक्शन करते दिखे।
धोनी ने हाल ही में संपन्न हुए आईपीएल के 14वें सीजन का खिताब अपने नाम किया और इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार चैंपियन बनाया। उन्हें पिछले महीने ही भारतीय टीम में नई जिम्मेदारी सौंपी गई।