{"_id":"5dfcf6ca8ebc3e88182285d8","slug":"mahela-jayawardena-says-mumbai-indians-monitoring-jasprit-bumrahs-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जनवरी-फरवरी में हो सकती है बुमराह की वापसी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'जनवरी-फरवरी में हो सकती है बुमराह की वापसी'
Fri, 20 Dec 2019 10:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 20 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्द्धने ने कहा कि बुमराह बैक स्ट्रेस फ्रेक्चर से उबर रहे हैं और अगले साल श्रीलंका या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज तक वह फिट हो सकते हैं।
विज्ञापन
बुमराह की फिटनेस की प्रगति के बारे में पूछे जाने पर महेला ने कहा कि वह अच्छी है और उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। विशाखापट्टनम में उन्होंने नेट पर गेंदबाजी की। मुंबई इंडियंस का स्टाफ उनकी और हार्दिक पांड्या की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। हार्दिक की फिटनेस की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मैं उनकी स्थिति में सुधार से खुश हैं। उम्मीद है कि वह श्रीलंका या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे यद्यपि मैं इस बारे में निश्चित तौर पर नहीं कह सकता। यह सब मेडिकल स्टाफ पर निर्भर करता है लेकिन यदि वह जनवरी-फरवरी में वापसी करते हैं तो यह अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि चोट खेल का हिस्सा है लेकिन बुमराह-हार्दिक की जल्द वापसी आईपीएल फ्रेंचाइजी से ज्यादा टीम इंडिया के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।