{"_id":"6796402a50ecf234110531e1","slug":"maharashtra-vs-baroda-ranji-trophy-elite-group-a-match-report-result-and-analysis-in-hindi-news-and-updates-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: बड़ौदा पर महाराष्ट्र की जीत से मुंबई को हुआ फायदा, नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत हुई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: बड़ौदा पर महाराष्ट्र की जीत से मुंबई को हुआ फायदा, नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत हुई
Sun, 26 Jan 2025 07:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 26 Jan 2025 07:31 PM IST
सार
बड़ौदा को जीत के लिए 617 रन का असंभव जैसा लक्ष्य मिला था और मैच के आखिरी दिन उसकी कोशिश ऑलआउट होने बच कर एक अंक हासिल करने की थी। टीम हालांकि इस प्रयास में बुरी तरह से विफल रही और 36 ओवर में 177 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : X
विस्तार
महाराष्ट्र ने मुकेश चौधरी और रजनीश गुरबानी की घातक गेंदबाजी की मदद से महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए मुकाबले में बड़ौदा को 439 रनों से हराया। महाराष्ट्र की जीत से अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली गत चैंपियन मुंबई को फायदा हुआ क्योंकि उसकी नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें जीवंत हो गई हैं। मालूम हो कि मुंबई को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार खिलाड़ियों के खेलने के बावजूद जम्मू-कश्मीर से हार का सामना करना पड़ा था।
बड़ौदा को जीत के लिए 617 रन का असंभव जैसा लक्ष्य मिला था और मैच के आखिरी दिन उसकी कोशिश ऑलआउट होने बच कर एक अंक हासिल करने की थी। टीम हालांकि इस प्रयास में बुरी तरह से विफल रही और 36 ओवर में 177 रन पर आउट हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश ने 76 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि विदर्भ की टीम को छोड़कर महाराष्ट्र की टीम से जुड़े गुरबानी ने 54 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
इस मैच के बाद ग्रुप तालिका में जम्मू कश्मीर 29 अंक के साथ शीर्ष पर है, जबकि बड़ौदा 27 अंक के साथ दूसरे और मुंबई 22 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली महाराष्ट्र सहित ग्रुप की अन्य टीमें नॉकआउट चरण में क्वालिफाई करने की दौड़ से बाहर है। मुंबई का अगला मुकाबला मेघालय से है और टीम इस मैच से सात अंक हासिल कर अपने कुल अंक को 29 तक पहुंच कर नॉकआउट चरण के लिए दावा पेश कर सकती है।
विज्ञापन
बड़ौदा के सामने जम्मू कश्मीर की चुनौती होगी और इस मैच को जीतने या पहली पारी में बढ़त लेने वाली टीम का नॉकआउट में स्थान तय हो जाएगा। अगरतला में खेले गए ग्रुप के एक अन्य मैच में सेना ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर त्रिपुरा के खिलाफ तीन अंक हासिल किए, जबकि शिलांग में खेले गए मुकाबले में ओडिशा ने मेघालय को पारी और 56 रन से हराया।