{"_id":"17a6e782-7c59-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"magic-of-spinners-will-not-run-on-us-said-clarke","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हम पर नहीं चलेगा स्पिनरों का जादू'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'हम पर नहीं चलेगा स्पिनरों का जादू'
चेन्नई/खेल डेस्क
Updated Fri, 22 Feb 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि वह इस बात से कतई चिंतित नहीं है कि भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहले ही दिन से 'टर्नर' की मांग कर रहे हैं ताकि उनके स्पिनरों को मदद मिल सके। टेस्ट से एक दिन पहले क्लार्क ने कहा कि उनकी टीम स्पिन का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
बकौल क्लार्क, 'भारतीय जैसी तैयारी करना चाहते हैं, कर सकते हैं। हमने भी अपने तरफ से भरपूर तैयारी की है। हमारी टीम दो अभ्यास मैच खेलने के बाद इस मैच में उतर रही है। मुझे पूरा यकीन है कि यह पिच स्पिन लेगी और मुझे भारत में आने के बाद दस दिनों में अपनी टीम की तैयारियों पर भी पूरा भरोसा है। अब मुद्दा मैदान में उतरने और अपनी क्षमताओं में विश्वास करने का है। टीम में हर कोई मैच तेज गेंदबाज और एक स्पिनर उतारने के फैसले का समर्थन कर रहा है, जिससे खिलाड़ियों के आत्मविश्वास का पता चलता है।'
विज्ञापन