फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   madan lal had backed sehwag to be included in odi team

इन्होंने कराई थी वीरेंद्र सहवाग की वनडे में वापसी

Thu, 14 Mar 2013 03:01 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 14 Mar 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
madan lal had backed sehwag to be included in odi team

बीसीसीआई के पूर्व सचिव जयंत लेले ने कहा है कि वीरेंद्र सहवाग को भारत की वनडे टीम में वापसी कराने में मदनलाल का अहम रोल था।

विज्ञापन


लेले ने कहा कि केवल एक मैच खेलकर टीम से बाहर हो गए वीरेंद्र सहवाग को पूर्व चयनकर्ता की वजह से टीम इंडिया में दोबारा मौका मिला था।

बीसीसीआई के पूर्व सचिव ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। इस मैच में केवल एक रन बनाने वाले सहवाग को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन


virender sehwag

विज्ञापन
विज्ञापन



















लेले ने पत्रकारों को बताया, 'चंदू बोर्डे की अध्यक्षता वाली चयनकर्ताओं की हर बैठक में मदनलाल सहवाग का नाम लेते थे। लेकिन चयनसमिति के सदस्य मदनलाल की बातों को काट देते थे। आखिरकार मदनलाल ने मुझसे चयनकर्ताओं के सामने वीरेंद्र सहवाग का नाम चयनसमिति में भेजने को कहा।'


जयंत लेले की ओर से चयन के लिए सहवाग का नाम सुझाए जाने के बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयनित 15 सदस्यीय टीम में उन्हें जगह दे दी गई। हालांकि चयनसमिति प्रमुख चंदू बोर्डे ने एक शर्त रखी कि अगर मीडिया सहवाग के सलेक्शन पर सवाल उठाएगी तो जयंत लेले ही उसका जवाब देंगे।

सन 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से दोबारा वनडे टीम में लौटने वाले सहवाग को इस सीरीज में ज्यादा कमाल दिखाने का मौका नहीं मिला। पहले मैच में उन्होंने बल्लेबाजी नहीं की तो दूसरे में 19 रन बनाए।

virender sehwag

















इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 58 रनों की पारी खेलकर दुनिया को दमखम दिखाया। 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 70 गेंदों में 100 रनों की पारी खेलने के बाद सहवाग ने पीछे मुढ़कर कभी नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed