फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Madan Lal and Gautam Gambhir set to be appointed members of BCCIs Cricket Advisory Committee

गौतम गंभीर और मदन लाल का BCCI के CAC का सदस्य बनना लगभग तय

Sun, 12 Jan 2020 07:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 12 Jan 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Madan Lal and Gautam Gambhir set to be appointed members of BCCIs Cricket Advisory Committee
गंभीर और मदन लाल - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय खिलाड़ी मदन लाल और गौतम गंभीर का बीसीसीआई का क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का सदस्य बनना लगभग तय हो गया है। 

विज्ञापन


यह समिति 2020 से चार साल के कार्यकाल के दौरान चयन समितियों को चुनेगी। समिति में महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी सुलक्षणा नाइक तीसरी सदस्य हो सकती हैं। मुंबई की नाइक ने दो टेस्ट और 46 वनडे में देश का प्रतिनिधित्व किया है। 
विज्ञापन


भारत को 1983 विश्व कप विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मदन लाल सबसे वरिष्ठ सदस्य होने के नाते इस समिति के प्रमुख होंगे जबकि 2011 में टीम को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गंभीर और तीसरे सदस्य उनके सहायक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

समिति के महज एक बार बैठक करने की संभावना है क्योंकि सीनियर चयन समिति में कार्यकाल पूरा कर चुके दो सदस्यों की जगह लेने वालों को चुनना होगा। समिति को निवर्तमान अध्यक्ष एमएसके प्रसाद (दक्षिण क्षेत्र) और गगन खोड़ा (मध्य क्षेत्र) के विकल्प को तलाशना होगा। सरनदीप सिंह (उत्तर), देवांग गांधी (पूर्व) और जतिन परांजपे (पश्चिम) के चार साल के कार्यकाल में अभी एक साल बाकी हैं। जूनियर चयन पैनल में भी बदलाव होंगे।

दो साल पहले क्रिकेट को अलविदा कहने वाले गंभीर ने भारत के लिए भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वन-डे और 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। गंभीर ने तीन दिसंबर 2018 को क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं, मदनलाल ने भारत के लिए 39 टेस्ट और 67 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed