{"_id":"63d8fd452065cd59431e9b81","slug":"lucknow-pitch-curator-changed-pitch-in-last-moment-after-indian-team-demand-now-sacked-from-the-job-2023-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारतीय टीम के कहने पर लखनऊ के क्यूरेटर ने आखिरी समय में बदली थी पिच, अब गंवानी पड़ी नौकरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: भारतीय टीम के कहने पर लखनऊ के क्यूरेटर ने आखिरी समय में बदली थी पिच, अब गंवानी पड़ी नौकरी
Tue, 31 Jan 2023 05:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 05:06 PM IST
सार
लखनऊ में हुए टी20 मैच की पिच को लेकर काफी विवाद हुआ और अब पिच क्यूरेटर को हटा दिया गया है, लेकिन यह पिच भारतीय टीम के कहने पर ही बदली गई थी।
विज्ञापन
लखनऊ की पिच को देखते मिशेल सैंटनर, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मैच के बाद पिच को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। इस पिच पर कीवी टीम सिर्फ 99 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद भारत ने भी सिर्फ एक गेंद रहते यह लक्ष्य हासिल किया। इस मैच में 30 ओवर स्पिन गेंदबाजों ने किए। भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों ने अपने स्पिन गेंदबाजों का जमकर उपयोग किया। लखनऊ की पिच पर गेंद जमकर घूम रही थी और दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना तो दूर, क्रीज पर खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा था।
इस मैच में जीत के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने नाराजगी जताई थी और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक के बयान के बाद लखनऊ के पिच क्यूरेटर को उनके पद से हटा दिया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में यह दावा भी किया जा रहा है कि लखनऊ के पिच क्यूरेटर ने टीम इंडिया के कहने पर मैच से तीन पहले पिच बदली थी।
क्या बोले थे हार्दिक
भारत की छह विकेट से जीत के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने पिच को 'शॉकर' करार दिया। उन्होंने कहा “ईमानदारी से कहूं तो यह एक विकेट चौकाने वाला था। अब तक हमने जितने भी मैच खेले हैं। मुझे मुश्किल विकेटों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं, लेकिन ये दोनों विकेट टी20 के लिए नहीं बने हैं। पांड्या ने कहा, कहीं न कहीं क्यूरेटर या जिस मैदान में हम खेलने जा रहे हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पहले से ही पिच तैयार कर लें।
विज्ञापन
हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया है कि भारतीय टीम प्रबंधन के कहने पर ही लखनऊ के क्यूरेटर से अंतिम समय में पिच बदली थी। क्यूरेटर ने मैच के लिए पहले से दो काली मिट्टी की पिचें तैयार की थीं। हालांकि, मैच से तीन दिन पहले टीम प्रबंधन ने क्यूरेटर को एक नई पिच तैयार करने के लिए कहा। इसके बजाय लाल मिट्टी से पिच बनाई गई। नई पिच इतने कम समय में सही तरीके से तैयार नहीं हो पाई और इसमें स्पिन गेंदबाजों के लिए जरूरत से ज्यादा मदद थी।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ग्वालियर के संजीव अग्रवाल को अब आईपीएल 2023 को ध्यान में रखते हुए लखनऊ का क्यूरेटर नियुक्त किया गया है। लखनऊ सुपरजायंट्स इस मैदान पर अपने घरेलू मैच खेलेगी और बीसीसीआई ऐसी पिचों को स्वीकार नहीं कर सकता। भारत और न्यूजीलैंड की टीम बुधवार को अहमदाबाद में सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में खेलेंगे।