फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lucknow more waits to host second odi, match against kiwis shift to kanpur

लखनऊवासियों का सपना टूटा, 28 साल बाद भी नहीं होगा इंटरनेशनल मैच 

Mon, 25 Sep 2017 05:14 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Mon, 25 Sep 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
 lucknow more waits to host second odi, match against kiwis shift to kanpur
इंडियन टीम - फोटो : cricket country
न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम अगले माह अक्टूबर में भारत का दौरा करेगी। इस दौरान वह तीन वन डे और तीन टी-20 खेलेगी। वन डे सीरीज का एक मैच उत्तर प्रदेश में होना है। मैच कानपुर या लखनऊ में से किसी एक शहर में होना था। बीसीसीआई ने मैच का शहर तय करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को दी थी। पहले उम्मीद थी कि यह मैच लखनऊ के एकाना में बन रहे नए स्टेडियम में होगा। लखनऊ के लोग भी इसको लेकर उत्साहित थे। लेकिन यहां के लोगों को अभी और कुछ दिन अपने शहर में क्रिकेट मैच देखने को नहीं मिलेगा। लखनऊ शहर में एक मात्र इंटरनेशनल मैच 27 अक्टूबर 1989 को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें पाकिस्तान को 6 रनों से जीत हासिल हुई थी। 
विज्ञापन


आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने लखनऊ के एकाना स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों ने स्टेडियम में सुविधाओं को अपर्याप्त बताया है। इसी वजह से अब सीरीज का तीसरा मैच 29 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वन डे मैच लखनऊ के बजाय कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


एकाना स्टेडियम में हाल ही में दलीप ट्राफी का मैच खेला गया है। इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन के बीच यह मुकाबला हुआ था। यूपी क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के ‌खिलाफ सीरीज का मैच पहले लखनऊ के ‌लिए तय किया था। लेकिन सूत्रों के अनुसार स्टेडियम में अधूरे निर्माण कार्यों से अब यह मैच कानपुर को दे दिया गया है। एकाना स्टेडियम में एलीवेटर सहित बाहर तरफ की बाउंड्री ‌निर्माण नहीं हो पाया है। लिहाजा एकाना स्टेडियम को अभी आईसीसी की मंजूरी के लिए और इंतजार करना होगा। इस तरह 28 साल बाद भी लखनऊ को एक और इंटरनेशनल मैच का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed