फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LSG vs RCB Dream11 Prediction 2023: Lucknow vs Bangalore Playing XI Captain Vice-Captain Players List

LSG vs RCB Playing 11: बैंगलोर को हरा अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगा लखनऊ, जानें संभावित प्लेइंग 11

Mon, 01 May 2023 02:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 01 May 2023 02:49 PM IST
सार

LSG vs RCB Playing 11 Prediction Today Match: लखनऊ की कोशिश आरसीबी पर जीत हासिल कर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने की होगी। वहीं, आरसीबी की टीम लखनऊ के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी। 

विज्ञापन
LSG vs RCB Dream11 Prediction 2023: Lucknow vs Bangalore Playing XI Captain Vice-Captain Players List
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने घरेलू मैदान में दिल्ली और हैदराबाद के खिलाफ जीत से आगाज करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए पिछले दो मुकाबले बुरे सपने की तरह रहे, जहां उन्हें पंजाब किंग्स और फिर गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा। अब टीम की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले में जीत पर होगी, ताकि घरेलू मैदान में जीत की लय हासिल की जा सके।
विज्ञापन


खिलाड़ियों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम लखनऊ के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में मिली हार का बदला लेने उतरेगी। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर रिमझिम के बीच दोनों टीमों ने कड़ा अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मौसम हमेशा की तरह इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम कागजों में कही ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। टीम के कप्तान एवं दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फॉफ डुप्लेसिस आठ मैचों में 422 रन बनाकर जबर्दस्त फॉर्म में हैं। भारतीय स्टार विराट कोहली भी उनके बहुत पीछे नहीं हैं। उन्होंने आठ मैच खेलकर 333 रन बनाए। मोहम्मद सिराज (8 मैच में 14 विकेट) को छोड़ दिया जाए तो कोई अन्य गेंदबाज इनता प्रभावी नहीं रहा।
विज्ञापन


विभाग की माने तो मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। सोमवार को खेल के दौरान भी हल्की बारिश की उम्मीद है। इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पिच पर निर्भर करेगी। लखनऊ के मैदान में दो पिच हैं। एक पिच में आसानी से 200 रन का स्कोर बनता है। वहीं, दूसरी पिच में 135 रन के लक्ष्य का पीछा करना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ की एक पिच बल्लेबाजों की मददगार है। वहीं, दूसरी पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। स्पिन की मददगार पिच में मुकाबला होने पर लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और क्रुणाल पांड्या के अलावा अमित मिश्रा का खेलना तय है। वहीं, बल्लेबाजों की मददगार पिच होने पर दोनों टीमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देना चाहेंगी, क्योंकि बड़ा लक्ष्य बनाने और हासिल करने में एक अतिरिक्त बल्लेबाज ज्यादा उपयोगी होगा। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाएंट्सः केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस/क्विंटन डिकॉक, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर/युधवीर सिंह चरक।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई/कर्ण शर्मा, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed