फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lords cricket will refund money to fans after abandonment 1st day games of 2nd test india vs england

लॉर्ड्स टेस्टः बारिश में धुला पहले दिन का खेल, मैनेजमेंट को हुआ घाटा, लौटाने होंगे फैंस के पैसे

Fri, 10 Aug 2018 06:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 06:30 AM IST
विज्ञापन
lords cricket will refund money to fans after abandonment 1st day games of 2nd test india vs england
लॉर्ड्स टेस्ट

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 1-0 से आगे है।

विज्ञापन


दरअसल, दूसरा मुकाबला गुरुवार सुबह लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेली जानी थी, लेकिन मुसलाधार बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो सका। हालांकि, एक समय के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि टी-टाइम के बाद मैच शुरू हो सकती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली थी। पहले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली इस मैच में जरूर वापसी करने के इरादे से उतरेंगे। वहीं, मेजबान टीम के कप्तान जो रूट के इरादे पहले से ही एक जीत के साथ बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लॉर्ड्स में गुरुवार सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही थी। बारिश के कारण पहले दिन का खेल बाधित होने के कारण फैंस की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया, क्योंकि दर्शकों ने पहले दिन के खेल का टिकट कटा चुके थे, लेकिन मैच शुरू नहीं हो सका।

इसका खामियाजा लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड मैनेजमेंट को भुगतना पड़ा है। गौरतलब है कि पहले दिन के खेल के टिकट लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड मैनेजमेंट ने पहले ही बेच दिए थे। ऐसे में मैच नहीं होने के कारण आयोजकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 

lords cricket will refund money to fans after abandonment 1st day games of 2nd test india vs england
विराट कोहली-जो रूट

हालांकि, लॉड्स क्रिकेट ग्राउंड मैनेजमेंट ने कहा है कि, एडवांस में टिकट बुक कराने वाले फैन्स को वह पैसे रिफंड कर देंगे। लॉर्ड्स क्रिकेट की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया, 'टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मैच के पहले दिन के लिए टिकट बुक कराने वाले फैंस को 100 प्रतिशत रिफंड दिया जाएगा।' 

बताया जा रहा है कि दें कि अब दूसरे दिन का खेल स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे, जबकि भारत में निर्धारित समयानुसार साढ़े तीन बजे शुरू होगा। मालूम हो कि पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed