फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lok Sabha Elections: Trinamool Congress announces candidates, ticket to cricketer Yusuf Pathan from Baharampur

Lok Sabha: TMC ने दो क्रिकेटरों को भी दिया टिकट, जानें बंगाल में किस सीट से लड़ेंगे यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद

Sun, 10 Mar 2024 02:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 10 Mar 2024 02:35 PM IST
सार

41 साल के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ ने भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 27 की औसत से 810 रन और टी20 में 146.58 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए हैं। यूसुफ 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Trinamool Congress announces candidates, ticket to cricketer Yusuf Pathan from Baharampur
कीर्ति आजाद और यूसुफ पठान - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें भारत के दो पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और कीर्ति आजाद के नाम भी शामिल हैं। यूसुफ को तृणमूल कांग्रेस ने बहरामपुर से टिकट दिया है, जबकि कीर्ति आजाद को बर्धमान दुर्गापुर सीट से टिकट मिला है।
विज्ञापन


यूसुफ कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे। यूसुफ 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, जबकि कीर्ति आजाद 1983 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे।
विज्ञापन


इरफान पठान के भाई हैं यूसुफ
यूसुफ भारत के एक और पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान के भाई हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए सात साल खेल चुके हैं। यूसुफ 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीतने वाली केकेआर टीम का हिस्सा रहे थे। आईपीएल खिताब जीतने के बाद वह कई बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिल चुके हैं और सम्मानित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कीर्ति आजाद को भी मिला टिकट
इसके अलावा 1983 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद को भी तृणमूल कांग्रेस ने टिकट दिया है। वह बर्धमान दुर्गापुर से चुनाव लड़ेंगे। कीर्ति आजाद ने 2014 के आम चुनाव में भाजपा से चुनाव लड़ा था और बिहार के दरभंगा सीट से सांसद चुने गए थे। 23 दिसंबर 2015 को उन्हें पार्टी ने निलंबित किया था।

फरवरी 2019 में कीर्ति आजाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। वह कांग्रेस ने 2019 के आम चुनाव में धनबाद लोक सभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें भाजपा के पशुपति नाथ सिंह ने 4.8 लाख के वोटों के अंतर से हराया था। नवंबर, 2021 में कीर्ति आजाद तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे और कहा था कि राजनीति से संन्यास तक वह इसी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे।  


कीर्ति आजाद (बीच में)

Lok Sabha Elections: Trinamool Congress announces candidates, ticket to cricketer Yusuf Pathan from Baharampur
यूसुफ पठान केकेआर टीम में - फोटो : IPL
यूसुफ पठान का अंतरराष्ट्रीय करियर
41 साल के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ ने भारत के लिए 57 वनडे और 22 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 27 की औसत से 810 रन और टी20 में 146.58 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाए हैं। वनडे में यूसुफ का उच्चतम स्कोर 123 रन का रहा। इस प्रारूप में उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, टी20 में यूसुफ का उच्चतम स्कोर 37 रन का रहा। 

इसके अलावा गेंदबाजी में भी यूसुफ का जलवा रहा है। उन्होंने वनडे में 5.5 की इकोनॉमी रेट से 33 विकेट और टी20 में 8.62 की इकोनॉमी रेट से 13 विकेट लिए हैं। वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49 रन देकर तीन विकेट है। वहीं, टी20 में उन्होंने 22 रन देकर दो विकेट झटके।

Lok Sabha Elections: Trinamool Congress announces candidates, ticket to cricketer Yusuf Pathan from Baharampur
सचिन को कंधे पर उठाए यूसुफ - फोटो : BCCI
यूसुफ का आईपीएल करियर
यूसुफ 174 आईपीएल मैच भी खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने एक शतक और 13 अर्धशतक की मदद से 3204 रन बनाए हैं। 100 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। वहीं, आईपीएल में यूसुफ ने 42 विकेट भी लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.4 का और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर तीन विकेट है। वह फिलहाल दुनियाभर की कई अन्य लीगों में खेलते दिख जाते हैं।

यूसुफ ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच से किया था। यह टी20 विश्व कप का मैच था। वहीं, उन्होंने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यूसुफ आखिरी बार आईपीएल में 2019 में दिखे थे। 2008 में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए उन्होंने तहलका मचा दिया था।

Lok Sabha Elections: Trinamool Congress announces candidates, ticket to cricketer Yusuf Pathan from Baharampur
यूसुफ पठान और इरफान पठान - फोटो : IPL
2021 में क्रिकेट से लिया था संन्यास
2011 आईपीएल से पहले उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। हालांकि, इस टीम के साथ वह कुछ खास फॉर्म नहीं दिखा सके। हालांकि, उन्होंने कुछ मैच जिताने वाली पारियां जरूर खेलीं। सात साल तक इस टीम के साथ समय गुजारने के बाद 2018 आईपीएल से पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा। 2019 में भी वह सनराइजर्स के लिए ही खेले और इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला। फरवरी 2021 में यूसुफ ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed