फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lodha committee requested SC to remove BCCI officials

लोढ़ा कमेटी की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, BCCI के पदाधिकारी हटाए जाएं

Tue, 22 Nov 2016 02:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Nov 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
lodha committee requested SC to remove BCCI officials
लोढा बीसीसीआई - फोटो : self
बीसीसीआई और लोढ़ा समिति के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बात अधिकारियों को उनके पद से हटाए जाने तक आ गई है। सोमवार को लोढ़ा कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करके अनुरोध किया है कि बीसीसीआई के पदाधिकारियों को उनके पद से हटा दिया जाए। इसके साथ ही कमेटी ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि पूर्व गृह सचिव जी के पिल्लई को पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाए। 
विज्ञापन


कमेटी ने कोर्ट से यह भी कहा है कि वह उन्हें सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति और भत्ते तय करने के अधिकार दिए जाएं। साथ ही कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट से इस बात की भी अनुमति मांगी है कि राज्य के क्रिकेट संघों के अधिकारी यदि दिशा निर्देशों की पालन करने में असमर्थ रहते हैं तो उनके पास उनके कार्यालय को सीज करने का अधिकार हो।  
विज्ञापन


   

 
 

अनुशंसाओं को लागू करने के लिए तीन चौथाई सदस्यों का समर्थन चाहिए :बीसीसीआई

lodha committee requested SC to remove BCCI officials
बीसीसीआई - फोटो : gg

बीसीसीआई लोढ़ा समिति  द्वारा सुधारों को लागू करने के लिए दी गई समय सीमा को पार कर चुकी है। ऐसे में बीसीसीआई ने अपने संविधान का हवाला देते हुए कमेटी की सिफारिशों को लागू करने में असमर्थता जाहिर की थी। बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कह चुके हैं कि राज्य क्रिकेट बोर्ड्स को सिफारिशें मंजूर नहीं है। अनुशंसाओं को लागू करने के लिए तीन चौथाई सदस्यों का समर्थन चाहिए। जो उनके पास नहीं है। 

 

बीसीसीआई को लोढ़ा समिति 9 अहम सिफारिशें स्वीकार हैं 

lodha committee requested SC to remove BCCI officials
अनुराग ठाकुर - फोटो : getty
सुप्रीम कोर्ट पहले ही आदेश दे चुका है कि सिफारिशों को पूरी तरह लागू करे. लेकिन बावजूद इसके बीसीसीआई अपनी अलग दलील रखता रहा है। बीसीसीआई को लोढ़ा कमिटी की 70 साल से ज्यादा उम्र के पदाधिकारियों की छुट्टी, एक व्यक्ति के पास एक से ज्यादा पद ना हो, एक राज्य का एक से ज्यादा वोट ना हो, चयन समिति में तीन सदस्य हों, पदाधिकारियों के नौ साल या तीन कार्यकाल और पदाधिकारियों का कार्यकाल लगातार ना हो जैसी सिफारिशों पर एतराज करता रहा है। 

बीसीसीआई ने लोढ़ा समिति की 9 अहम सिफारिशें स्वीकार की हैं जिसमें अपेक्स काउंसिल बनाना, अपेक्स काउंसिल में सीएजी का सदस्य होना, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में सीएजी का प्रतिनिधित्व और खिलाड़ियों का संगठन बनाने जैसी सिफारिशें मुख्य रूप से शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed