{"_id":"5e46dad78ebc3ee5ba7dfc19","slug":"lockie-ferguson-unlikely-to-make-injury-comeback-in-test-series-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्ग्यूसन को वापसी की जल्दी नहीं है, भारत के खिलाफ खेलने पर संदेह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फर्ग्यूसन को वापसी की जल्दी नहीं है, भारत के खिलाफ खेलने पर संदेह
Fri, 14 Feb 2020 11:07 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
लॉकी फर्ग्यूसन
- फोटो : social Media
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पैर की चोट से उबरकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। उनकी भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में चयन की संभावना कम है। फर्ग्यूसन ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में टेस्ट में पदार्पण किया था। इस मैच के11वें ओवर में ही चोटिल होने के कारण वह दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘कोच स्टीड से मेरी बातचीत होती रहती है। वह मुझसे पूछ रहे थे कि वापसी के बाद मैंने पहले घरेलू मैच में कैसा प्रदर्शन किया। उन्होंने फिर मुझसे इस सप्ताह के मैच के बारे में पूछा। जाहिर है मेरा लक्ष्य जल्दी वापसी करना है, लेकिन इस साल काफी क्रिकेट खेलना है। हमें सीमित ओवर के कई मैच खेलने हैं और आईपीएल में भी जाना है। ऐसे में जरूरी है कि फिर से चोटिल होने से बचने के लिए सही रूख अख्तियार किया जाए।’
विज्ञापन