{"_id":"672b98b359f0f2ba920f5ad7","slug":"llc-ten-10-want-to-learn-swing-bowling-from-irfan-pathan-register-for-llc-ten-10-follow-this-method-here-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC Ten-10: इरफान पठान से सीखना चाहते हैं स्विंग बॉलिंग? तो इस लीग के लिए तुरंत करें रजिस्टर, अपनाएं यह तरीका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC Ten-10: इरफान पठान से सीखना चाहते हैं स्विंग बॉलिंग? तो इस लीग के लिए तुरंत करें रजिस्टर, अपनाएं यह तरीका
Wed, 06 Nov 2024 09:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:56 PM IST
सार
केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
एलएलसी टेन-10
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लखनऊ में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित किए जा रहे टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 में गेंद और बल्ले का महा-समर देखने को मिलेगा। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस क्रिकेट लीग की सात टीमें अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। इस लीग की खास बात यह है कि भारत और दुनियाभर के कई दिग्गज क्रिकेटर मेंटर की भूमिका में दिखेंगे। इनमें सुरेश रैना से लेकर ब्रेट ली और इरफान पठान जैसे विश्व कप विजेता खिलाड़ी शामिल हैं। ये स्टार लीग के लिए टीम बनाएंगे और ट्रायल्स के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे। आपके पास भी इन खिलाड़ियों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने और उनसे सीखने का मौका है। इसके लिए हालांकि, आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। हम आपको उसका तरीका बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप इरफान पठान के बारे में जान लें...
इरफान पठान का करियर
इरफान एक वक्त भारत के स्ट्राइक गेंदबाज रह चुके हैं। उन्हें स्विंग गेंदबाजी में महारत हासिल है। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाजों को स्विंग से परेशान किया था। वह टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज भी हैं। इरफान ने भारत के लिए 2003 में डेब्यू किया था। उनका पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में टेस्ट मैच था। वनडे में उन्होंने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में डेब्यू किया था। इरफान ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अक्तूबर 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 खेला था। इरफान न सिर्फ भारत के स्ट्राइक गेंदबाज रह चुके हैं, बल्कि टीम इंडिया के लिए ओपनिंग भी कर चुके हैं।
इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 100 विकेट, वनडे में 173 विकेट और टी20 में 28 विकेट हैं। इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी खूब कमाल दिखाया है। उनके नाम टेस्ट में 31.57 की औसत से 1105 रन, वनडे में 23.39 की औसत से 1544 रन और टी20 में 119.44 के स्ट्राइक रेट से 172 रन हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102 रन का, वनडे में 83 रन का और टी20 में नाबाद 33 रन का रहा है। इरफान टेस्ट में एक शतक और छह अर्धशतक और वनडे में पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। टेस्ट में इरफान की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 59 रन देकर सात विकेट, वनडे में 27 रन देकर पांच विकेट और टी20 में 16 रन देकर तीन विकेट है। इरफान 2007 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।
विज्ञापन
क्या है एलएलसी टेन-10?
केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।
इन शहरों की हैं टीम
लीग में खेलने वाली टीमों में कानपुर की टीम कानपुर चीफ्स, आगरा की टीम जीएल बजाज नाइटराइडर्स, नोएडा की टीम जीएल बजाज सुपरकिंग्स, लखनऊ की टीम केरासा लखनऊ पैंथर्स, मुरादाबाद की टीम वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद माइटीवॉरियर्स, मेरठ की टीम आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स और झांसी की टीम बुंदेलखंड ब्लास्टर्स होगी।
जानें आप कैसे बन सकते हैं इस लीग का हिस्सा
10-10 ओवर के इस फटाफट क्रिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। उत्तर प्रदेश के युवा www.llcten10.com या कवर फोटो में दिये गए QR code को स्कैन करके रजिस्टर कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में रजिस्टर्ड युवाओं के लिए ट्रॉयल का आयोजन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद टीमों के चयन के लिए ट्रायल उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली शहरों में होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नीलामी के लिए चुना जाएगा।