फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten-10: Trials over, now eyes on auction, cricketers showed talent in Meerut-Agra in presence of Raina

LLC Ten-10: ट्रायल समाप्त, अब निगाहें चयन पर, मेरठ-आगरा में क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा, सुरेश रैना ने भरा जोश

Wed, 22 Jan 2025 08:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Jan 2025 08:25 AM IST
सार

लीग के ट्रायल के बाद अब बारी नीलामी की है। ट्रायल से चयनित खिलाड़ी जल्द नीलामी में शामिल होंगे। इन पर लगाई गई बोली के आधार पर फ्रेंचाइजी टीमें चुनेंगी।

विज्ञापन
LLC Ten-10: Trials over, now eyes on auction, cricketers showed talent in Meerut-Agra in presence of Raina
सुरेश रैना - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा और मेरठ में युवा क्रिकेटरों की जोश भरी भागीदारी के साथ एलएलसी और अमर उजाला की ओर से कराई जा रही गैलेंट एलएलसीटेन10 लीग के ट्रायल मंगलवार को संपन्न हो गए। आगरा के बिचपुरी स्थित गोएनका चाहर क्रिकेट अकादमी और मेरठ की आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में युवा ट्रायल के लिए पहुंचे। दोनों आयोजन स्थलों पर सुबह से ही प्रवेश के लिए युवाओं में होड़ रही। मेरठ में जहां, मिस्टर आईपीएल और देश के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने तो आगरा में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल रहे क्रिकेटर तजिंदर सिंह ढिल्लन ने युवाओं में जमकर जोश भरा।
विज्ञापन


लीग के ट्रायल के बाद अब बारी नीलामी की है। ट्रायल से चयनित खिलाड़ी जल्द नीलामी में शामिल होंगे। इन पर लगाई गई बोली के आधार पर फ्रेंचाइजी टीमें चुनेंगी। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी स्टेडियम में अपने हीरो की झलक देखने को बेताब युवा सुबह से रैना-रैना के नारों के बीच उनके मुखौटे लगाए नजर आए। आगरा में क्रिकेटर तजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि यह लीग देश को जरूर कुछ बड़े खिलाड़ी देगी।
विज्ञापन


चयनित खिलाडि़यों के नाम जल्द आएंगे सामने
लीग के ट्रायल 15, 19 और 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित किये गए। इनमें देशभर से हजारों खिलाड़ियों ने भाग लिया।
हर शहर में दो चरणों में ट्रायल आयोजित हुए। दूसरे चरण में सफल होने वाले खिलाड़ियों के नाम यूपी क्रिकेट संघ और टीबीसीएफआई के चयनकर्ताओं ने तय कर लिए हैं, जिनका खुलासा जल्द ही एलएलसीटेन10 की वेबसाइट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed