{"_id":"672a1bdbf53f801dc6018e39","slug":"llc-ten-10-registration-process-link-want-to-learn-pace-bowling-tricks-from-brett-lee-register-for-llc-ten10-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC Ten-10: क्या आप भी ब्रेट ली से सीखना चाहते हैं तेज गेंदबाजी? तो मुरादाबाद की टीम के लिए जल्द करें रजिस्टर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC Ten-10: क्या आप भी ब्रेट ली से सीखना चाहते हैं तेज गेंदबाजी? तो मुरादाबाद की टीम के लिए जल्द करें रजिस्टर
Wed, 06 Nov 2024 02:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:03 PM IST
सार
केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
LLCTen10 Moradabad Mighty Warriors
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लखनऊ में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) और अमर उजाला समूह की ओर से आयोजित किए जा रहे टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन-10 में गेंद और बल्ले का महा-समर देखने को मिलेगा। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस क्रिकेट लीग की सात टीमों में मुरादाबाद वेंकटेश्वरा लायंस टीम भी अपनी चमक बिखेरने को तैयार है। इस लीग में मुरादाबाद की टीम की दावेदारी बेहद मजबूत मानी जा रही है। खास बात तो यह है कि इस टीम के मेंटर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज और अपनी तूफानी रफ्तार के लिए पहचाने जाने वाले ब्रेट ली होंगे। ब्रेट ली इस टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी करेंगे और उनके सामने अपनी कला दिखाने का आपके पास शानदार मौका होगा। इसके लिए हालांकि, आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा। हम आपको उसका तरीका बताएंगे, लेकिन उससे पहले आप ब्रेट ली के बारे में जान लें...
ब्रेट ली का करियर
ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया के स्ट्राइक तेज गेंदबाज रह चुके हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1999 में मेलबर्न में भारत के खिलाफ किया था। वहीं, ली ने पहला वनडे जनवरी 2000 में पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेला था। ब्रेट ली ने पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेला था। उन्होंने जुलाई 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। ली ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 76 टेस्ट, 221 वनडे और 25 टी20 खेले। टेस्ट में उनके नाम 310 विकेट, वनडे में 380 विकेट और टी20 में 28 विकेट हैं। टेस्ट में उनकी सर्वश्रेष्ट गेंदबाजी 30 रन देकर पांच विकेट, वनडे में 22 रन देकर पांच विकेट और टी20 में 23 रन देकर तीन विकेट है। ली टेस्ट में 10 बार फाइव विकेट हॉल ले चुके हैं। वहीं, वनडे में उनके नाम नौ फाइफर है।
ली आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में 38 मैचों में 25 विकेट लिए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.50 का रहा। 15 रन देकर तीन विकेट आईपीएल में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। ब्रेट ली ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ कई आईसीसी टूर्नामेंट्स भी जीत चुके हैं। इनमें 2003 वनडे विश्व कप, 2006 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2009 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। ली टी20 अंतरराष्ट्रीय में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने ऐसा 2007 टी20 विश्व कप के दौरान किया था।
विज्ञापन
क्या है एलएलसी टेन-10?
केंद्र सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए एलएलसी टेन 10 का आयोजन किया जा रहा है। टेनिस बॉल से खेली जाने वाली इस लीग में 10-10 ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे।
इन शहरों की हैं टीम
लीग में खेलने वाली टीमों में आगरा की टीम जीएल बजाज नाइटराइडर्स, नोएडा की टीम जीएल बजाज सुपरकिंग्स, लखनऊ की टीम केरासा लखनऊ पैंथर्स, मुरादाबाद की टीम वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद माइटीवॉरियर्स, मेरठ की टीम आईआईएमटी मेरठ, मार्वल्स और झांसी की टीम बुंदेलखंड ब्लास्टर्स होगी।
जानें आप कैसे बन सकते हैं इस लीग का हिस्सा
10-10 ओवर के इस फटाफट क्रिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। उत्तर प्रदेश के युवा www.llcten10.com या कवर फोटो में दिये गए QR code को स्कैन करके रजिस्टर कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के 12 शहरों में रजिस्टर्ड युवाओं के लिए ट्रॉयल का आयोजन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद टीमों के चयन के लिए ट्रायल उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली शहरों में होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नीलामी के लिए चुना जाएगा।