फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   LLC Ten-10: Ghaziabad team will play in the biggest tennis ball tournament LLC Ten-10, know about this team

LLC Ten-10: टेनिस बॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट एलएलसीटेन10 में खेलेगी गाजियाबाद की टीम, सुरेश रैना होंगे मेंटर

Mon, 06 Jan 2025 05:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jan 2025 05:39 PM IST
सार

सुरेश रैना करेंगे टीम को मेंटर, युवाओं के पास अपने शहर से खेलने का मौका

विज्ञापन
LLC Ten-10: Ghaziabad team will play in the biggest tennis ball tournament LLC Ten-10, know about this team
LLC टेन-10 में रजिस्टर करने के लिए QR कोड को स्कैन करें - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड लीग क्रिकेट मिलकर लखनऊ में टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसीटेन10 का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके ट्रायल 15 और 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित किये जाएंगे। इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालीफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा, लीग के उत्कृष्ट 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक ईनाम में दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। विजेती टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यानी प्रतिभावान खिलाड़ियों को लीग से नाम कमाने के साथ - साथ कार, बाइक और कैश प्राइज जीतने भी मौका दिया जा रहा है।  
विज्ञापन




गाजियाबाद से आपको क्यों खेलना चाहिए
  • अगर आपका टीम में सलेक्शन होता है तो आपको खेलते हुए टीवी, ओटीटी, रेडियो, प्रिंट के जरिये 20 करोड़ से ज्यादा हिंदुस्तानी देख सकेंगे।
  • इस टूर्नामेंट में सुरेश रैना, ब्रेट ली, इरफान पठान, क्रिस गेल और हरभजन सिंह जैसे मेंटर टीमों को मेंटर कर रहे हैं जिनसे आप जीवन भर याद रखने वाली चीजें सीख सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • अगर गाजियाबाद टीम एलएलसीटेन10 का खिताब जीतती है और आप उस टीम का हिस्सा होते हैं तो पूरे शहर और परिवार को गौरांवित करने वाला क्षण आपको मिलेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

क्या कहते हैं गाजियाबाद टीम के मालिक

क्रिकेट के रोमांच एलएलसीटेन10 का हिस्सा बनने पर समाजसेवी एवं उद्योगपति पीयूष द्विवेदी ने कहा कि अमर उजाला की इस पहल से देश के युवाओं को क्रिकेट में कॅरिअर शुरू करने के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। खासकर ऐसे युवाओं के लिए जिनमें क्रिकेट खेलने की अच्छी प्रतिभा है उनके लिए अमर उजाला ने एक नया मौका खोला है। एलएलसीटेन10 के साथ ऐसे युवा अपनी क्रिकेट यात्रा की शुरूआत कर सकते हैं। द्विवेदी ने कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट भारत में नई प्रतिभाओं को मौका देगा और बड़ी बात ये कि ये टेन-10 लीग खेलकर युवा स्टेट और नेशनल लेवल की टीम में ट्रायल का मौका पा सकते हैं। पीयूष ने कहा कि मैं सभी युवाओं को नेक्सजेन गाजियाबाद टाइगर्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहा हूं। एलएलसीटेन10 गाजियाबाद, साहिबाबाद, विजयनगर, मोदीनगर के युवाओं के लिए वास्तव में एक बड़ा मौका है। मेरी इन जगहों के युवाओं से अपील है वो नेक्सजेन गाजियाबाद टाइगर्स का हिस्सा बनें और अपनी प्रतिभा को साबित करें। राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के इस बड़े मौके का जरूर फायदा उठाएं। क्योंकि एलएलसीटेन10 लोकल स्तर पर छुपी क्रिकेट की बेहतरीन प्रतिभाओं को तरासने का एक बड़ा मंच बनने जा रहा है।



ट्रायल के लिए यहां करें रजिस्टर
दिए गए क्यूआऱ कोड को स्कैन कर आप ट्रायल के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed