फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten-10: Batters who scored most runs in league, bowlers who took most wickets in LLC Ten 10

LLC Ten-10: एलएलसी टेन-10 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज, इन गेंदबाजों ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

Sat, 22 Feb 2025 08:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 22 Feb 2025 08:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मथुरा ब्रज वॉरियर्स के कप्तान कृष्णा गावली के नाम है।

विज्ञापन
LLC Ten-10: Batters who scored most runs in league,  bowlers who took most wickets in LLC Ten 10
एलएलसी टेन-10 - फोटो : Twitter

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित एलएलसी टेन 10 लीग का फाइनल आज लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में मथुरा ब्रज वॉरियर्स और वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। फाइनल में ब्रज वॉरियर्स की टीम ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 8.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 63 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 9.1 ओवर में चार विकेट खोकर 67 रन बनाए और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


हम आपको अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज समेत तमाम स्टैट्स बता रहे हैं...

एलएलसी टेन-10 के सुपरहिट बल्लेबाज
उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मथुरा ब्रज वॉरियर्स के कप्तान कृष्णा गावली के नाम है। उन्होंने छह पारियों में 47.75 की औसत और 230.12 के स्ट्राइक रेट से 191 रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर वेंकटेश्वरा लायंस के कार्तिक हैं। उन्होंने सात पारियों में 22.67 की औसत और 183.78 के स्ट्राइक रेट से 136 रन बनाए। तीसरे नंबर पर शानू अलीगढ़ हैं। वह वेंकटेश्वरा लायंस की टीम में हैं और उन्होंने सात पारियों में 26.00 की औसत और 149.43 के स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए।
विज्ञापन


एलएलसी टेन-10 में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी टीम पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
कृष्णा गावली ब्रज वॉरियर्स 6 191 47.75 230.12
वासिक राजा वेंकटेश्वरा लायंस 7 136 22.67 183.78
शानू अलीगढ़ वेंकटेश्वरा लायंस 7 130 26.00 149.43
कार्तिक इनवर्टिस सुपर किंग्स 4 119 39.67 208.77
नदीम शेख बुंदेलखंड ब्लास्टर्स 4 107 35.67 162.12

एलएलसी टेन-10 के सुपरहिट गेंदबाज
एलएलसी टेन 10 में सबसे ज्यादा विकेट वेंकटेश्वरा लायंस के निजाम मलिंगा ने लिए हैं। उन्होंने सात पारियों में 6.29 की इकोनॉमी और 6.77 की औसत से 13 विकेट लिए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर भी वेंकटेश्वरा लायंस के विशाल यादव हैं। उन्होंने छह पारियों में 6.58 की इकोनॉमी और 6.18 की औसत से 11 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलसी टेन-10 में सबसे ज्यादा विकेट
खिलाड़ी टीम पारी विकेट इकोनॉमी औसत
निजाम मलिंगा वेंकटेश्वरा लायंस 7 13 6.29 6.77
विशाल यादव वेंकटेश्वरा लायंस 6 11 6.58 6.18
रोहित शर्मा वेंकटेश्वरा लायंस 7 11 8.79 11.18
धर्मेंद्र कुमार यादव वेंकटेश्वरा लायंस 7 9 7.15 9.67
अक्षय सिंह इनवर्टिस सुपर किंग्स 4 8 6.50 6.50
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed