{"_id":"6719e3f17911787e98029ea9","slug":"llc-ten-10-agra-gl-bajaj-knight-riders-will-shine-know-about-this-team-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC TEN-10 : आगरा की जीएल बजाज नाइटराइडर्स का रहेगा जलवा, जानें इस टीम के बारे में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC TEN-10 : आगरा की जीएल बजाज नाइटराइडर्स का रहेगा जलवा, जानें इस टीम के बारे में
Thu, 24 Oct 2024 11:36 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:36 AM IST
सार
राजधानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट टेन-10 का दिसंबर में होगा आयोजन।
विज्ञापन
आगरा की टीम जीएल बजाज नाइट राइडर्स के मालिक कार्तिकेय अग्रवाल केदार जाधव और किरमानी के साथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश को क्रिकेट के रोमांच से सराबोर करने के लिए लीजेंड्स लीग क्रिकेट और अमर उजाला की ओर से राजधानी लखनऊ में LLCTEN-10 का आयोजन दिसम्बर महीने में होने जा रहा है। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पूर्व क्रिकेटर-मैनेजर रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान की मौजूदगी में एलएलसी टेन-10 की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण किया गया।
इस लीग में आगरा जीएल बजाज नाइटराइडर्स के अलावा, जीएल बजाज सुपर किंग्स नोएडा, केरासा लखनऊ पैंथर्स, वेंकटेस्वरा माइटी वारियर्स मुरादाबाद, आईआईएमटी मेरठ मार्वल्स, बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी व रेडचीफ कानपुर टीमों की घोषणा की जा चुकी है। श्रीनगर में ट्रॉफी अनावरण के मौके पर जीएल बजाज नाइट राइडर्स आगरा के टीम मालिक कार्तिकेय अग्रवाल ने कहा कि "एलएलसी टेन-10 का नया सत्र खिलाड़ियों और खेल प्रेमियो के लिए रोमांचक होने वाला है। यूपी में खेल को प्रोत्साहन देने के लिए जीएल बजाज एलएलसी टेन-10 के साथ आया है।" इस लीग की टीमों को क्रिस गेल, ब्रेटली, मो. कैफ, इरफान पठान जैसे दिग्गज क्रिकेटरों का मार्गदर्शन मिलेगा।
कार्तिकेय अग्रवाल रिकार्डो पॉवेल के साथ
आप भी करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन : llcten10.com
अगर आप क्रिकेट खेलते हैं और प्रतियोगिता में आपकी रुचि है तो इस वेबसाइट पर जाकर एलएलसी टेन-10 के लिए अभी रजिस्टर कर सकते हैं।