{"_id":"65740901ad4fbccb8d05d7ad","slug":"llc-2023-sreesanth-vs-gambhir-dispute-growing-gautam-was-run-out-and-sreesanth-took-a-dig-on-it-see-video-2023-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LLC 2023: नहीं थम रहा श्रीसंत-गंभीर विवाद, रन आउट हुए गौतम तो पूर्व तेज गेंदबाज ने इस तरह लिए मजे, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC 2023: नहीं थम रहा श्रीसंत-गंभीर विवाद, रन आउट हुए गौतम तो पूर्व तेज गेंदबाज ने इस तरह लिए मजे, देखें VIDEO
Sat, 09 Dec 2023 11:58 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सूरत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:58 AM IST
सार
कैपिटल्स के कप्तान गंभीर पांच गेंदों पर केवल 10 रन ही बना पाए और तीसरे ओवर में अमितोज सिंह के सटीक थ्रो से रन आउट हो गए। इस पर श्रीसंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी तस्वीर लगाई और गंभीर का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा।
विज्ञापन
श्रीसंत और गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के दो पूर्व क्रिकेटर्स गौतम गंभीर और एस श्रीसंत के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दोनों खिलाड़ियों के बीच ऑन फील्ड लड़ाई के बाद गुरुवार को सोशल मीडिया पर भी खूब जुबानी जंग चली थी। अब एक बार फिर श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर गंभीर के मजे लिए हैं। दरअसल, सूरत के लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में मणिपाल टाइगर्स के खिलाफ छह जीत की हार के बाद इंडिया कैपिटल्स की टीम लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 से बाहर हो गई। कैपिटल्स के कप्तान गंभीर पांच गेंदों पर केवल 10 रन ही बना पाए और तीसरे ओवर में अमितोज सिंह के सटीक थ्रो से रन आउट हो गए। इस पर श्रीसंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी तस्वीर लगाई और गंभीर का नाम लिए बिना उन पर तंज कसा।
विज्ञापन
Trending Videos
कैसे रन आउट हुए गंभीर?
दरअसल, शुक्रवार को मैच के दौरान कवर-पॉइंट पर पंकज सिंह की गेंद पर तेजी से रन चुराने की कोशिश में गंभीर रन आउट हुए, क्योंकि अमीतोज सिंह का थ्रो सीधे स्टंप पर जाकर लगा। श्रीसंत, जिनकी टीम गुजरात जाएंट्स एलिमिनेटर में इंडिया कैपिटल्स से ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई थी, उन्होंने गंभीर के रन आउट होने का एक स्नैपशॉट साझा किया। उन्होंने इस घटना को लेकर जश्न मनाने वाले अंदाज में इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई। साथ ही अमितोज सिंह को टैग करके उनकी फील्डिंग की तारीफ की और लिखा- सुंदर थ्रो।
Amitoze ch naam jiwein ae trend ni! 🔥
— Legends League Cricket (@llct20) December 7, 2023
A stunning run-out that left even Gautam Gambhir in awe!🫣#LegendsLeagueCricket #LLCT20 #BossLogonKaGame @manipal_tigers pic.twitter.com/iFYn5u7MeS
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीसंत-गंभीर के बीच जमकर हुआ विवाद
इससे पहले गंभीर और श्रीसंत बुधवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एलिमिनेटर में भिड़ गए थे। गंभीर द्वारा श्रीसंत की गेंद पर चौका-छक्का लगाए जाने के बाद पूर्व तेज गेंदबाज ने कैपिटल्स के कप्तान को घूरकर देखा था। इस पर गंभीर नाराज हो गए थे। इसके बाद दोनों के बीच बहस भी हुई थी। श्रीसंत का आरोप है कि गंभीर ने उन्हें फिक्सर कहकर संबोधित किया था। वह सिर्फ उनसे नाराज होने का कारण पूछ रहे थे। इस दौरान अंपायर्स और बाकी खिलाड़ियों को आकर बीच बचाव करना पड़ा था।
श्रीसंत ने गंभीर पर लगाए थे आरोप
दरअसल, श्रीसंत को आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन कर दिया गया था। हालांकि, 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने बैन को घटाकर सात साल का कर दिया था। श्रीसंत ने गंभीर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि आपने एक खिलाड़ी और एक भाई की सीमाओं को पार कर लिया है। आप लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर भी हर क्रिकेटर के साथ विवादों में उलझे रहते हैं। मैंने बस मुस्कुराया और देखा। आपने मुझे फिक्सर करार दिया? सच में? क्या आप सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हैं? आपके पास इस तरह से बोलने और जो चाहे कहने का कोई अधिकार नहीं है।
इनके बीच होगा फाइनल
बुधवार को लाइव मैच में हुई घटना के बाद गंभीर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें वह मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मुस्कुराइए! जब दुनिया में लोग सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।'' हालांकि, इस घटना को लेकर गंभीर ने मौखिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। अब जब उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है तो गंभीर इस बारे में बात करते दिख सकते हैं। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) ने भी दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बहस को लेकर एक बयान जारी किया और कहा कि वे आचार संहिता के उल्लंघन पर आंतरिक जांच करेंगे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का फाइनल आज सुरेश रैना की कप्तानी वाली अर्बनाइजर्स हैदराबाद और हरभजन सिंह की अगुआई वाली मणिपाल टाइगर्स के बीच खेला जाएगा।