फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Zimbabwe Vs UAE in World Cup

वर्ल्ड कप में एक और उलटफेर होने से बचा

Thu, 19 Feb 2015 11:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली Updated Thu, 19 Feb 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
LIVE: Zimbabwe Vs UAE in World Cup

वर्ल्ड कप के पूल-बी में आज एक और उलटफेर होने के आसार बन गए थे लेकिन मध्य क्रम के 2 बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को यूएई जैसी छोटी के हाथों शर्मनाक हार से बचा लिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।


नेल्सन में खेले गए टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 286 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने शीर्ष 5 विकेट महज 167 रनों पर गंवा दिया था और वह हार की ओर बढ़ रहा था लेकिन इसके बाद सिएन विलियम्स (नाबाद 76) और क्रेग इरविन (42) ने छठे विकेट के लिए 83 जोरदार साझेदारी कर टीम की बड़ी हार से बचा लिया। सिएन ने अपनी पारी में 7 चौका और 1 छक्का लगाकर अंत तक नाबाद रहे। जबकि इरविन ने 42 (2 चौका और 2 छक्का) रन बनाए। ब्रेंडन टेलर ने भी 47 रनों का योगदान दिया। यूएई की ओर से कप्तान मोहम्मद तौकीर ने 2 विकेट झटके। जिम्बाब्वे ने यह मैच 2 ओवर शेष रहते 4 विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन


इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए। हालांकि इस एशियाई टीम ने महज 40 रन के अंदर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे लेकिन बावजूद इसके टीम की रन बनाने की गति में कोई फर्क नहीं आया और सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। उसकी ओर से शाइमन अनवर ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए तेंदेई चतारा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की अगुवाई एल्टन चिगुंबुरा कर रहे हैं जबकि यूएई टीम की कमान मोहम्मद तौकीर के हाथों में हैं। जिम्बाब्वे का प्रदर्शन वॉर्मअप मैच में बेहद शानदार रहा था। उसने पहले अभ्यास मैच में बारिश से खेल बाधित होने से पहले न्यूजीलैंड के 7 विकेट महज 157 रन निकाल लिए थे। इसके बाद अगले वॉर्मअप मैच में पिछली बार की फाइनलिस्ट श्रीलंका को हराकर उलटफेर कर दिया था।

दोहरे झटके के बाद यूएई की ओर से 2 अर्धशतकीय साझेदारी

LIVE: Zimbabwe Vs UAE in World Cup
पहले बल्‍लेबाजी करने का न्यो‌ता मिलने के बाद यूएई ने ठीकठाक शुरुआत की। सलामी जोड़ी ने शुरुआती 6 ओवर में 26 रन बना डाले। इसी ओवर में उसे झटका भी लगा। इसके बाद 11वें ओवर में जिम्बाब्वे ने एक और विकेट झटक लिया। हालांकि 40 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद यूएई को कृष्‍णा चंद्रन और खुर्रम खान ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 23 ओवर में ही सौ के पार पहुंचा दिया। हालांकि चंद्रन 34 रन बनाकर आउट हो गए।

पांचवें विकेट के लिए भी स्वपनिल पाटिल (32) और शाइमन अनवर के बीच 82 रनों की एक और अर्धशतकीय साझेदारी हुई। अनवर ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। जिम्बाब्‍वे के लिए तांदेई चतारा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान की बदौलत यूएई ने वनडे क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। यूएई ने 7 विकेट पर 285 रन बनाए जो वनडे में उसका सबसे बड़ा स्कोर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed