RRvSRH: सनराइजर्स की राजस्थान रॉयल्स पर रोमांचक जीत, 152 भी नहीं बना सके रहाणे के योद्धा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। कप्तान रहाणे के साथ ओपन करने आए राहुल त्रिपाठी (4) तीसरे ही ओवर में आउट हो गए, उन्हें तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद आए संजू सैमसन ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अहम 59 रन की साझेदारी निभाई। मगर वो अपने अर्धशतक से चूक गए। सैमसन (40) को सिद्धार्थ कौल ने हेल्स के हाथों झिलवाया। अभी टीम के स्कोर पर 1 रन ही जुड़ा था कि अगले ही ओवर में यूसुफ पठान ने बेन स्टोक्स (0) का बड़ा विकेट लिया। आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी स्टोक्स को यूसुफ पठान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। अब चौथे विकेट के लिए नए बल्लेबाज जोस बटलर (5) और रहाणे के बीच 23 रन की साझेदारी हो चुकी थी। विकेट की तलाश में SRH ने अपने ट्रंप कार्ड राशिद खान को दोबारा गेंद दी। उम्मीदों पर खरा उतरते हुए राशिद खान ने जोस बटलर को अपने जाल में फंसाते हुए राजस्थान को चौथा झटका दिया। महिपाल भी 11 रन ही बना सके। छठा विकेट के. गौतम का रहा, जिन्होंने 8 रन बनाए।
सनराइजर्स ने ऐसे खड़ा किया 151 का स्कोर
SRH की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसका पहला विकेट महज 17 रन पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 6 रन के निजी स्कोर पर के. गौतम की गेंद पर बोल्ड हो गए। मगर इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान केन विलियम्सन(63) ने पारी को न सिर्फ बखूबी संभाला बल्कि एलेक्स हेल्स(45) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी निभाई। एलेक्स हेल्स को युवा गेंदबाज के गौतम ने अपना दूसरा शिकार बनाया, उन्हें संजू सैमसन ने लपका। अभी टीम इस झटके से संभली ही नहीं थी कि अगले ही ओवर में स्पिनर ईश सोढ़ी ने अपनी न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियम्सन को आउट कर दिया। केन विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों धरे गए।
18वां ओवर जोफ्रा आर्चर लेकर आए, इस तेज गेंदबाज ने SRH की कमर तोड़ कर रख दी। ओवर की पहली ही गेंद पर शकिब अल हसन (6) को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड किया तो आखिरी गेंद पर यूसुफ पठान (2) को कुलकर्णी के हाथों झिलवाया। अब मनीष पांडे पर आखिरी ओवर्स में धुआंधार पारी की उम्मीद थी। मगर वो भी फेल साबित हुए। पांडे महज 16 तो राशिद खान 1 रन बनाकर चलते बने। ऋद्धिमान साहा 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
टीमें इस प्रकार है
टीमें इस प्रकार है:
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, धवल कुलकर्णी, के. गौतम, ईश सोढ़ी, महिला लोमरोर, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर।
सनराइजर्स हैदराबाद : रिद्धिमान साहा, शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, बासिल थंपी, युसूफ पठान, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।