फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Trinidad&Tobago vs Brisbane Heat

चैंपियंस लीगः त्रिनिदाद-टोबैगो ने की जीत से शुरुआत

Sun, 22 Sep 2013 10:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Sep 2013 10:06 PM IST
विज्ञापन
Trinidad&Tobago vs Brisbane Heat

चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 के दूसरे मैच में त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने ब्रिसबेन हीट को आसानी से हराकर जीत के साथ शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन


त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने 136 रनों का लक्ष्य देने के बाद ब्रिसबेन की पूरी टीम 18.4 ओवर में 110 रन पर ही समेट दिया। कैरेबियाई टीम ने यह मैच 25 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन


चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ब्रिसबेन की ओर से जोई बनर्स ने सर्वाधिक 45 रनों का योगदान दिया। लेकिन दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तेज गेंदबाज रवि रामपॉल ने महज 14 रन देकर चार विकेट झटके।

इससे पहले, त्रिनिदाद एंड टोबैगो ने सधी शुरुआत की लेकिन लगातार तीन ओवर (3-5) में तीन विकेट गंवा देने से वह भी संकट में आ गई। इसके बाद टीम कभी संभल ही नहीं सकी।


हालांकि मध्य क्रम के बल्लेबाज और कप्तान दिनेश रामदीन (48 रन, 4 चौका और 2 छक्का) कुछ संघर्ष कर पाए जिससे टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन बनाने में सफल रही।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से एलिस्टर मैक्डरमट ने चार विकेट झटके।

रांची में पहला टी-20 मैच
यह मैच झारखंड की राजधानी रांची में खेला गया। रांची में पहली बार टी-20 टूर्नामेंट मैच खेला गया।

कैरेबियाई टीम त्रिनिदाद एंड टोबैगो लीग में चौथी बार खेल रही है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार लीग में है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम अगले साल लीग के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed