फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live: Titans vs Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स ने टाइंटस को दी शिकस्त

Mon, 23 Sep 2013 12:50 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Sep 2013 12:50 AM IST
विज्ञापन
Live: Titans vs Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन से चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम टाइटंस को चार विकेट से हराकर शानदार आगाज किया।

विज्ञापन


ग्रुप ‘बी’ के इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई टीम के साथ उतरे तो उन्हें जबरदस्त समर्थन मिला।

धोनी ने भी अपने घरेलू दर्शकों को निराश न करते हुए उन्हें बेहतरीन जीत का तोहफा दिया। हालांकि जब पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने पांच विकेट पर 185 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया तो चेन्नई टीम और धोनी के प्रशंसकों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई।
विज्ञापन


टाइटंस के लिए एबी डीविलियर्स ने 36 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों के साथ सर्वाधिक 77 रन की धुआंधार पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई के ओपनर मुरली विजय भी पहले ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हो गए।
लेकिन माइकल हसी, सुरेश रैना और ड्वेन ब्रावो की आतिशी बल्लेबाजी से चेन्नई ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

हसी ने 26 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के के साथ 47 जबकि रैना ने भी 28 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

ब्रावो ने 26 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों के साथ 38 रन बनाए। लेकिन धोनी आठ गेंदों में एक छक्के के साथ सात रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टाइटंस की शुरुआत अच्छी रही और हेनरी डेविड्स और जैक्स रुडोल्फ ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेनरी ने 43 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों के साथ 52 जबकि रुडोल्फ ने 17 गेंदों में चार चौकों के साथ 21 रन बनाए।

फरहान बेहारडिएन ने भी 14 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के साथ 21 रन की तेज पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed