फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live scorecard of India vs Australia, first T-20 international from GABA of Brisbane

रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की हार, ऑस्ट्रेलिया ने चार रन से जीता पहला टी-20

Wed, 21 Nov 2018 04:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
Live scorecard of India vs Australia, first T-20 international from GABA of Brisbane

ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। रोमांचक हो चले इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने चार रन से अपने नाम किया। डकवर्थ लुईस के आधार पर 'मैन इन ब्लूज' को 174 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में पूरी भारतीय टीम 17 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


INDvAUS: टीम इंडिया को ले डूबी कप्तान कोहली की ये दो गलतियां, जिंदगी भर रहेगा मलाल
विज्ञापन


इस तरह तीन मैच की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त ले ली। अब सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा ने 4 ओवर्स में 22 रन देकर 2 अहम विकेट झटके। उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले वर्षा बाधित मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए। जिसके बाद डकवर्थ लुईस के आधार पर भारत के सामने एक मुश्किल लक्ष्य रखा गया। कंगारू टीम की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक 46 तो क्रिस लिन ने 37 रन बनाए।
 
लगभग तीन महीने लंबे इस ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत में आज भारतीय बल्लेबाज बेरंग नजर आए। शानदार फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा (7), केएल राहुल (11) तो कप्तान विराट कोहली (4) ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने फ्लॉप रहे।

शिखर धवन ने जरूर 42 गेंदों में 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मगर वे भी अंत तक टिक नहीं पाए। एक वक्त जब मैच ऑस्ट्रेलिया के पाले में जाता दिख रहा था तब ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के बीच पांचवें विकेट के लिए तेज 51 रन की साझेदारी हुई।

दिनेश कार्तिक ने जहां 13 गेंदों में 30 रन की जुझारू पारी खेली तो पंत 15 गेंदों में 20 रन ही बना पाए। कार्तिक आखिरी ओवर तक रहे, जहां जीत के लिए 6 गेंदों में 13 रन की दरकार थी। फैंस उनसे निदहास ट्रॉफी जैसे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे। मगर यह हो न सका।

ऑस्ट्रेलिया 16.1 ओवर्स के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 153 रन बना चुका था तभी बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा। बाद में मैच 17 ओवर्स का किया गया। महज 5 गेंदें और फेंकने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म हुई। मार्केस स्टोनिस 33 रन और बेन मैक्टरमॉट 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव को 2 तो बुमराह और खलील अहमद को 1-1 विकेट मिले। इसके पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर मेजबान ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत संयमित रही। दोनों सलामी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट (7) और कप्तान आरोन फिंच (27) बिना किसी जोखिम के खेल रहे थे। तभी विराट ने विकेट की तलाश में खलील अहमद को गेंद थमाई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने निराश नहीं किया।

अपने विदेशी दौरे की पहली ही गेंद पर टी-20 स्पेशलिस्ट डार्सी शॉर्ट को सात रन के स्कोर पर मिड ऑन क्षेत्र पर कुलदीप यादव के हाथों लपकवाया। फिर क्रीज पर आए क्रिस लिन (37) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी।

इसके पहले की यह साझेदारी और खतरनाक साबित होती कुलदीप यादव ने पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच को बैकवर्ड पॉइंट में खलील अहमद के हाथों झिलवाया फिर अपने अगले ही ओवर में लिन का भी काम तमाम कर दिया। लिन हल्के हाथों से लॉन्ग ऑफ की तरह खेलना चाहते थे, मगर अपना कैच कुलदीप को ही थमा बैठे।

दोनों टीम इस प्रकार हैं

Live scorecard of India vs Australia, first T-20 international from GABA of Brisbane

भारतीय टीम ने मंगलवार को घोषित की अपनी 12 सदस्यीय टीम में एक बदलाव करते हुए स्पिनर युजवेंद्र चहल को दुनिया की सबसे तेज पिच गाबा के प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया।

भारतः  विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, बेन मैक्टरमॉट, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एंड्रयू टाई, जैसन बेहरनड्राफ, बिली स्टेनलेक, एडम जांपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed