फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard and updates England vs Sri Lanka, World Cup 2019

विश्व कप 2019 का सबसे बड़ा उलटफेर, मलिंगा के दम से श्रीलंका ने रोचक मैच में इंग्लैंड को पीटा

Sat, 22 Jun 2019 06:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Jun 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard and updates England vs Sri Lanka, World Cup 2019
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते श्रीलंका ने मजबूत समझी जा रही मेजबान इंग्लैंड को 20 रन से मात दी। अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, बल्लेबाजी में एंजेलो मैथ्यूज ने 85 रन की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन


हेडिंग्ले के लीड्स में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 232 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 47 ओवर्स में 212 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 3-3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लसिथ मलिंगा को उनकी जबरदस्त गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।
 

इंग्लैंड की पारी

LIVE scorecard and updates England vs Sri Lanka, World Cup 2019
बेन स्टोक्स - फोटो : social media

श्रीलंका के 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में लसिथ मलिंगा ने खतरनाक जॉनी बेयरस्टो को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। टीम इस झटके से उबरी ही नहीं थी कि सातवें ओवर में मलिंगा ने एक बार फिर अपना कमाल दिखाया। इस बार उनका शिकार दूसरे इंग्लिश सलामी बल्लेबाज जेम्स विंस (14) हुए।

तीसरे विकेट के लिए कप्तान इयोन मॉर्गन ने जोए रूट के साथ मिलकर टीम को संभाला। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 47 रन की साझेदारी हुई। हालांकि 19वें ओवर की चौथी गेंद पर उडाना ने मोर्गन का अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। आउट होने से पहले मोर्गन ने 35 गेंदों में 21 रन बनाए।

कप्तान मोर्गन के आउट होने के बाद रूट और बेन स्टोक्स ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। इस दौरान जो रूट ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया लेकिन 31वे ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर से मलिंगा ने वापसी करते हुए रूट को पवेलियन भेजा।  

127 रन पर चार विकेट गिरने के बाद स्टोक्स और बटलर ने साझेदारी बनानी शुरू की इससे पहले ही मलिंगा ने एक बार फिर से 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड को पांचवां झटका दे दिया।

बटलर के आउट होने के बाद इंग्लैंड के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और श्रीलंका के ऑफ स्पिनर डी सिल्वा द्वारा मोइन अली, क्रिस वोक्स और आदिल रशीद की विकेट झटकने की बाद रही-सही कसर भी पूरी हो गई और श्रीलंका ने मैच अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स 89 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। 

श्रीलंकाई पारी

LIVE scorecard and updates England vs Sri Lanka, World Cup 2019
एंजेलो मेथयूज - फोटो : social media

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 3 रन के भीतर लंकाई टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज गंवा दिए। मैच के तीसरे ओवर में ही जोफ्रा आर्चर ने श्रीलंका को पहला झटका दिया। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 8 गेंदों में 1 रन बनाकर बटलर के हाथों लपके गए। टीम अभी इस झटके से उबरी ही नहीं थी कि अगले ओवर की दूसरी ही गेंद पर एक और विकेट गिर गया। क्रिस वोक्स ने कुसल परेरा (2) को मोईन अली के हाथों झिलवाया। 

मार्क वुड ने 12वें ओवर की पांचवी गेंद पर अविष्का फर्नांडो (49) को आदिल रशिद के हाथों कैच कराकर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। इसके बाद चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हुई, जो श्रीलंकाई पारी की सबसे बड़ी पार्टनरशिप थी। इस पार्टनरशिप को आदिल रशीद ने 30वें ओवर में लगातार दो झटके देकर तोड़ा।

लगातार झटकों से दहली श्रीलंका को अंत तक अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज का साथ मिला। उन्होंने आखिरी गेंद तक क्रीज पर समय गुजारा। इस दौरान धनंय डी सिल्वा के साथ एक अर्धशतकीय साझेदारी भी की।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा, नुवान प्रदीप, अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुसाल मेंडिस, जीवन मेंडिस, कुसल परेरा, तिसारा परेरा, मिलिंडा श्रीवर्धना, लाहिरु थिरिमाने, इसुरू उदाना और जेफ्री वंडारसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed