फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   live scorecard and latest updates of west indies vs india first test match day 2

इशांत शर्मा ने झटके पांच विकेट, दूसरे दिन का खेल खत्म, वेस्टइंडीज का स्कोर 189/8

Sat, 24 Aug 2019 04:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 24 Aug 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
live scorecard and latest updates of west indies vs india first test match day 2
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया की पहली पारी 297 रन पर सिमट गई। जवाब में वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए हैं। जेसन होल्डर (10) और मिगेल कमिंस (0) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से इशांत शर्मा ने 42 रन देकर सबसे अधिक पांच विकेट झटके। पहली पारी के आधार पर मेजबान वेस्टइंटडीज अब भी भारत से 108 रन पीछे है जबकि उसके 2 दो विकेट बचे हुए हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 36 के स्कोर पर उसे पहला नुकसान उठाना पड़ा। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने कैम्पबेल को 23 रन के स्कोर पर बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 20.3 ओवर में रविंद्र जडेजा ने विंडीज को तीसरा झटका दिया। जडेजा ने शामार ब्रूक्स (11) को रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। बुमराह ने 30वें ओवर की पहली गेंद पर डेरेन ब्रावो (18) को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। यहां से रोस्टन चेस ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह इशांत शर्मा की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। इशांत ने उन्हें केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद विंडीज टीम के धड़ाधड़ विकेट गिरते गए। विंडीज की तरफ से रोस्टन चेस (48), शिरमोन हेटमायर (35) और शाई होप ने 24 रन का योगदान दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (81) और रविन्द्र जडेजा (58) की मदद से 297 रन बनाए। 100 रन के अंदर चार विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में नजर आ रही टीम इंडिया को मध्यक्रम के खिलाड़ियों ने संभाला और छोटी-छोटी पारियों की बदौलत टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने 4 और शेनन गेब्रियल ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

वर्षा बाधित इस मैच में कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्ला थमाया। बार-बार हो रही बारिश से बाधित मैच के पहले दिन का खेल में केवल 68.5 ओवर ही डाले जा सके थे। गुरुवार से शुरू हुए मुकाबले में भारत ने पहले दिन 6 विकेट पर 203 रन बनाए थे। पहले दिन टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 81 रन बनाए थे।

रहाणे और जडेजा का अर्द्धशतक

इससे पहले भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पारी की पांचवें ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। ओवर की दूसरी ही गेंद पर केमार रोच ने मयंक अग्रवाल को होप के हाथों कैच आउट करवाया। आउट होने से पहले मयंक ने मात्र 5 रन बनाए।  

मयंक के आउट होने के बाद पारी संभालने उतरे भरोसेमंद पुजारा भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टीक नहीं पाए और चार गेंद खेलने के बाद रोच की ही गेंद पर आउट हो गए. पुजारा को भी रोच ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर होप के ही हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले पुजारा ने मात्र दो रनों का योगदान दिया।

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान कोहली बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि विराट भी क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं रूक पाए और 9 रन बनाकर कैच आउट हुए। विराट को गेब्रियल ने ब्रूक्स के हाथों कैच करवाया।

कप्तान के आउट होने के बाद रहाणे और राहुल ने पारी को संभाला और दोनों ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। हालांकि अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे राहुल को चेज ने होप के हाथों कैच करवाकर भारत को चौथा झटका दिया। आउट होने से पहले राहुल ने 97 गेंदों में 44 रन बनाए।

एक समय लड़खड़ा गई टीम इंडिया को उप-कप्तान रहाणे ने संभाला और मध्यक्रम के खिलाड़ियों के साथ मिलकर टीम को 200 तक पहुंचाने में सफल रहे। रहाणे के आउट होने के बाद विहारी, पंत, जडेजा, इशांत ने टीम को 300 रन के करीब पहुंचाने में कामयाब रहे।

प्लेइंग XI इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान) क्रेग ब्रेथवेट, जॉन कैम्पबेल, शाई होप, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रूक्स, रोस्टन चेस, शेनोन गैब्रियल, शिमरोन हेटमेयर, केमार रोच, मिगेल कमिंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed