फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard and latest updates of Pakistan vs South Africa from World Cup 2019

World Cup 2019: पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, द. अफ्रीका को 49 रन से हराया

Mon, 24 Jun 2019 01:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 24 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard and latest updates of Pakistan vs South Africa from World Cup 2019
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

विश्व कप के 30वें मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम नौ विकेट खोकर 259 रन ही बना सकी और मैच गंवा दी। 

विज्ञापन


पाकिस्तान की तरफ से हारिस सोहेल (89 रन, 59 गेंद, 9 चौके और 3 छक्के) ने तूफानी पारी खेली। इसके अलावा बाबर आजम (69), इमाम उल हक (44), फखर जमान (44) और इमाद वसीम ने 23 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एन्गिडी ने तीन, इमरान ताहिर ने दो जबकि मार्करम और एंडिले फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट झटके। हारिस सोहेल को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस हार के साथ ही दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचाना मुश्किल हो गया है। या यूं कह सकते हैं कि प्रोटियाज टीम सेमीफाइनल के रेस से लगभग बाहर हो गई है। मौजूदा विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की यह पांचवी हार है। वहीं, पाकिस्तान की यह दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तानी टीम अंकतालिका में पांच अंकों के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, द. अफ्रीकी टीम  तीन अंकों के साथ अंकतालिका में नौवें स्थान पर है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। महज 4 रन के स्कोर पर टीम को सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (2) के रूप में पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज मोहम्म्द आमिर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया। 

अमला के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने डिकॉक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर को तक पहुंचाया, लेकिन 19.2 ओवर में शादाब खान ने डिकॉक को विकेटकीपर इमाम उल हक के हाथों कैच आउट कराकर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका दिया। डिकॉक ने 60 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए फाफ और डिकॉक के बीच 87 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद 23.1 ओवर में शादाब खान ने एडेन मार्करम (7) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। 29.3 ओवर में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को विकेटकीपर सरफराज के हाथों कैच आउट कराकर अपनी टीम को चौथी सफलता दिलाई। फाफ 79 गेंदों में पांच चौके की मदद से 63 रन की अर्धशकीय पारी खेली।

यहां से अफ्रीका की पारी लडखड़ा गई। एक के बाद एक विकेट गिरते गए। 39.4 ओवर में टीम को बैन डर डूसन (36) के रूप में पांचवां झटका लगा। शादाब खान ने उन्हें मोहम्मद हफीज के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके कुछ ही देर बाद 40.5 ओवर में शाहिन अफरीदी ने डेविड मिलर (31) के रूप में दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका दिया। इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से वहाब रियाज और शादाब खान ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मोहम्म्द आमिर ने दो और शाहिन अफरीदी ने एक विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान की पारी

LIVE scorecard and latest updates of Pakistan vs South Africa from World Cup 2019
हैरिस सोहेल - फोटो : सोशल मीडिया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने शानदार शुरुआत की। दोनों सलामी बल्लेबाजोंं के बीच अच्छी साझेदारी हुई ही थी कि 14.5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर ने फखर जमान को चलता किया। ताहिर ने उन्हें अमला के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। फखर ने 50 गेंदों में छह चौके ओर एक छक्के की मदद से 44 रन की शानदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए फखर जमान और इमाम उल हक के बीच 81 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद ताहिर ने 20.3 ओवर में इमाम उल हक को आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। इमाम ने 58 गेंदों में छह चौके की मदद से 44 रन की शानदार पारी खेली। 29.6 ओवर में पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा। एडेन मार्करम ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। तीसरे विकेट के लिए बाबर आजम और हफीज के बीच 45 रन की साझेदारी हुई।

यहां से बाबर आजम और सोहेल ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 41.2 ओवर में एंडिले फेहलुकवायो ने बाबर को एन्गिडी के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। बाबर ने 80 गेंदों में सात चौके की मदद से 69 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। चौथे विकेट के लिए बाबर और सोहेल के बीच 81 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद पाकिस्तान के विकेट धड़ाधड़ गिरते गए। 47.6 ओवर में एन्गिडी ने इमाद वसीम (23) को आउट कर पाकिस्तान को पांचवा झटका दिया। इसके कुछ ही देर बाद लहाब रियाज चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें भी एन्गिडी ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद हारिस सोहेल के रूप में पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा। एन्गिडी ने उन्हें विकेट के पीछे डिकॉक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एन्गिडी ने तीन, इमरान ताहिर ने दो जबकि मार्करम और एंडिले फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट झटके।

इस मैच में पाकिस्तान ने कई अहम बदलाव किए हैं। शोएब मलिक की जगह हारिस सोहेल टीम में शामिल किए गए हैं। हसन अली के स्थान पर शाहिन अफरीदी खेलते नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीम की प्लेइंग XI इस प्रकार हैः

LIVE scorecard and latest updates of Pakistan vs South Africa from World Cup 2019
पाकिस्तानी बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका: डी कॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, डु प्लेसिस (कप्तान), मार्कराम, वान डेर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, क्रिस मॉरिस, कागिसो रबाडा, लुंगी नगिडी, इमरान ताहिर

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हारिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, शाहीन शाह आफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed