IPL 2019: राहुल की तूफानी पारी, चेन्नई को हरा पंजाब ने की जीत से विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएल राहुल (71 रन, 36 गेंद, 7 चौके और 5 छक्के) की तूफानी पारी की बदलौत पंजाब ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 55वें मुकाबले में चेन्नई को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही IPL के 12वें सीजन से पंजाब का सफर खत्म हुआ।
टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 4 विकेट खोकर 12 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। चेन्नई की तरफ से हरभजन सिंह ने तीन, जबकि रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किए।
इस मैच में शानदार पारी खेलने के लिए पंजाब के सलामी बल्लेबाजी केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चेन्नई अंकतालिका में 18 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। चेन्नई को 14 मैचों में से 9 में जीत, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने को केएल राहुल और क्रिस गेल की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इस सलामी जोड़ी ने पंजाब के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। मगर 10.3 ओवर में हरभजन सिंह ने केएल राहुल को इमरान ताहिर के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को पहला झटका दिया।
राहुल ने 36 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 71 रन की शानदार पारी खेली। राहुल ने सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले विकेट के लिए राहुल और गेल के बीच 108 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इसके अगली गेंद पर हरभजन ने क्रिस गेल (28) को अपना शिकार बनाया।
इसके बाद 12.2 ओवर में पंजाब को मयंक अग्रवाल (7) के रूप में तीसरा झटका लगा। चेन्नई के अनुभवी गेंदबाज हरभजन ने अग्रवाल को जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। 16.2 ओवर में रविंद्र जडेजा ने निकोलस पूरन को विकेट के पीछे छोनी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पूरन ने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 रन बनाए।
इससे पहले फाफ डु प्लेसिस (96 रन, 55 गेंद,10 चौके और 4 छक्के) और सुरेश रैना (53) की बेहतरीन पारियों की बदौलत चेन्नई ने पंजाब के सामने जीत के लिए 171 रन का लक्ष्य रखा। वहीं, पंजाब की तरफ से सैम करन ने तीन, जबकि मोहम्म्द शमी ने 2 विकेट चटकाए।
चेन्नई की पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने शानदार शुरुआत की, लेकिन पाचवें ओवर की पहली गेंद पर युवा ऑलराउंडर सैम करन ने चेन्नई को सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (7) के रूप में पहला झटका दिया। यहां से फाफ ने रैना के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और चेन्नई के स्कोर को 150 तक पहुंचाया। मगर 16.4 ओवर में सैम करन ने सुरेश रैना को मोहम्मद शमी के हाथों कैच आउट कराया और चेन्नई को दूसरा झटका दिया।
रैना ने 38 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए फाफ और रैना के बीच 120 रन की शतकीय साझेदारी हुई। 18.4 ओवर में सैम करन ने चेन्नई को बड़ा झटका दिया। उन्होंने शतक के करीब फाफ डु प्लेसिस को यॉर्कर डालकर बोल्ड किया।
मोहाली में खेले जा रहे रविवार के पहले मुकाबले में मेजबान पंजाब ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्ला थमाया है। पंजाब ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। अर्शदीप सिंह की जगह हरप्रीत बरार को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं है।
पहले ही प्लेऑफ में जगह तय कर चुकी चेन्नई अंक तालिका में शीर्ष पर बने रहने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में हार के बाद चेन्नई ने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ 80 रन की बड़ी जीत हासिल कर फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
मुंबई के खिलाफ हार से चेन्नई का नेट रनरेट भी गिरा था। अब अपने अंतिम ग्रुप मैच में गत चैंपियन टीम को शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जीत की जरूरत है। अनुभवी कप्तान धोनी की टीम के अभी 13 मैचों में 18 अंक हैं और जीत के साथ उसके 20 अंक हो जाएंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः
चेन्नई: फाफ डु प्लेसिस, शेन वाटसन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर।