फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard and latest coverage and updates of India Vs South Africa First Test at Visakhapatnam

INDvSA: जीत से नौ विकेट दूर भारत, दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दिन चाहिए 384 रन

Sat, 05 Oct 2019 08:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 05 Oct 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard and latest coverage and updates of India Vs South Africa First Test at Visakhapatnam
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

बतौर ओपनर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे रोहित शर्मा (176,127) के ऐतिहासिक शतकों के बूते टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रन का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम एक विकेट के नुकसान पर 11 रन बना चुकी है। भारतीय टीम के लिए यह भी मनोबल बढ़ाने वाला है कि मेहमान टीम के आउट होने वाले बल्लेबाज डीन एल्गर (2) हैं, जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़ा था। वह रविंद्र जडेजा का शिकार बने। जडेजा की अपील पर हालांकि मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दे दिया था, लेकिन भारत ने रिव्यू लिया जो एल्गर के खिलाफ रहा। एडन मार्करम (1) और ब्रॉयन (5) क्रीज पर मौजूद हैं। अब टेस्ट मैच के आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 384 रन बनाने हैं जबकि भारत की कोशिश बचे नौ विकेट निकालने की होगी।

विज्ञापन


विशाखापट्टनम के राजशेखर रेड्डी स्टेडियम पर खेले जा रहे तीन टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 431 रन पर समेटने के बाद भारत ने अपनी पहली पारी (502/7) के आधार पर 71 रन की लीड ली। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 145 रन देकर सात विकेट लिए। केशव महाराज (09) और कैगिसो रबादा (15) उनका ही शिकार बने।  जडेजा को दो और इशांत शर्मा को एक विकेट मिला। भारत की दूसरी पारी में एक बार फिर से रोहित शर्मा ने शतक ठोका। पहली पारी में दोहरा शतक ठोकने वाले मयंक अग्रवाल दूसरी पारी में महज सात रन ही बना पाए।
विज्ञापन


मयंक अग्रवाल के विकेट के बाद रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने मानो दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत से बहुत दूर कर दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 169 रन की साझेदारी हुई, लेकिन 190 पर पुजारा के आउट होने के बाद रोहित ने इस टेस्ट की दूसरी पारी में भी शतक पूरा कर विश्व क्रिकेट के कई रिकॉर्ड धराशायी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


133 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना 5वां टेस्ट शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद रोहित और खतरनाक हो गए। रनगति बढ़ाने और चौके-छक्के लगाने के प्रयास में 127 रन के निजी स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। रोहित बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए। अब क्रीज पर कप्तान विराट कोहली आए हैं।


239 के स्कोर पर रोहित के आउट होने के बाद जडेजा और विराट ने तेज रफ्तार में बल्लेबाजी की, लेकिन 32 गेंदों में 40 रन बनाकर जडेजा रबाडा की गेंद पर बोल्ड होकर लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए अजिंक्ये रहाणे ने और भी तूफानी अंदाज में खेलना शुरु कर दिया। अंत में विराट और रहाणे ने मिलकर 37 रन जोड़े, इसके बाद विराट कोहली ने पारी घोषित करने का फैसला किया। इससे दक्षिण अफ्रीका को विशाल 395 रनों का लक्ष्य मिला।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

LIVE scorecard and latest coverage and updates of India Vs South Africa First Test at Visakhapatnam
डीन एल्गर - फोटो : social media

टेस्ट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने अपने पुराने स्कोर 385/8 से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन नाबाद लौटे मुथस्वामी और केशव महाराज ने भारतीय गेंदबाजों को संभल कर खेलना शुरू किया ही था कि, जल्द ही अश्विन ने भारत को चौथे दिन की पहली सफलता महाराज को आउट कर दिलाई।

केशव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए कगिसो रबाडा और मुथस्वामी ने आखिरी विकेट लिए 35 रन जोड़े और दक्षिण अफ्रीकी टीम का स्कोर बोर्ड चलाया, लेकिन एक बार फिर अश्विन अटैक पर लौटे और रबाडा को एलबीडब्लू आउट कर दक्षिण अफ्रीका की पारी को 431 रन पर समेट दिया। अश्विन ने इस पारी में 145 रन देकर कुल सात विकेट चटकाए।

इसके पहले मैच का तीसरा दिन पूरी तरह दक्षिण अफ्रीक के नाम रहा था। साउथ अफ्रीका ने जब तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 39 रन से की तब मैच एकतरफा लग रहा था, लेकिन इसके बाद एल्गर ने पारी को अच्छी तरह से संवारा और उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग मिला। एल्गर और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (55) ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। इसके बाद डि कॉक ने बखूबी उनका साथ दिया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए अब तक 164 रन जोड़े।

एल्गर ने 160 रन की लाजवाब पारी खेली और वह 2010 के बाद भारतीय सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बने, जबकि डि कॉक (111) ने अपने सदाबहार अंदाज में बल्लेबाजी करके सैकड़ा जड़ा। इन दोनों की शतकीय पारियों से साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट पर 385 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed