सुपर किंग्स पर भारी पड़े राजस्थान के रॉयल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-8 के 15वें मुकाबले में शेन वॉटसन और अजिंक्य रहाणे की ओपनर जोड़ी की बदौलत राजस्थान ने चेन्नई को बड़ी आसानी से 10 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर बनाए गए 156 रनों के जवाब में राजस्थान ने 2 विकेट खोकर 10 गेंद रहते मैच जीतकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत हासिल की।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
चेन्नई के 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत चेन्नई से काफी बेहतर रही। एक ओर चेन्नई ने 40 से कम के स्कोर पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे।
वहीं दूसरी ओर राजस्थान ने ने इस स्कोर में अपना कोई विकेट नहीं गिरने दिया। आईपीएल-8 सीजन में पहली बार मैदान में उतर रहे कप्तान शेन वॉटसन (73) ने दूसरे ओपनर अजिंक्य रहाणे (नाबाद 76) के साथ टीम को सधी हुई शुरुआत दी।
7वें ओवर में राजस्थान ने बिना कोई विकेट खोकर 50 रन पूरे किए। दोनों ओपनर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल के इस सीजन में शतकीय साझेदारी पूरी की। दोनों बल्लेबाजों ने अपने पचासे पूरे किए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी रही। जीत के आखिरी पलों में वॉटसन और स्टीवन स्मिथ के रुप में राजस्थान ने अपना पहला और दूसरा विकेट गंवाया।
चेन्नई के बल्लेबाजों ने दिखाया फ्लॉप शो
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई टीम की शुरुआत अनुकूल नहीं रही। तोड़ू-फोड़ू बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम (12) तीसरे ओवर में ही अपना विकेट गंवा बैठे। कुछ देर बाद चेन्नई ने अपना दूसरा विकेट 38 के स्कोर पर सुरेश रैना (4) के रूप में गंवा दिया। स्कोर में अभी एक रन ही जुटा था कि फैफ डु प्लेसिस (1) का विकेट लेकर राजस्थान ने चेन्नई को तीसरा झटका दे दिया।
10वें ओवर में जेम्स फॉकनर ने चेन्नई को एक और झटका दिया। फॉकनर की गेंद पर ड्वेन स्मिथ (40) क्लीन बोल्ड हुए। 4 विकेट गिरने के बाद ड्वेन ब्रावो का साथ निभाने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे। गिरते विकेटों को रोकने के लिए दोनों बल्लेबाजों ने धीमा खेल दिखाया। सुस्त खेलते हुए चेन्नई ने 14वें ओवर में 100 रन पूरे किए। आखिरी दो ओवर में धोनी (नाबाद 31) और ब्रावो (नाबाद 62) ने तेज खेल दिखाया और ज्यादा से ज्यादा रन बटोरने की कोशिश की। इस बीच ब्रावो ने 30 गेंदों में अपनी फिफ्टी भी पूरी की। दोनों के बीच नाबाद 91 रन की साझेदारी हुई।