फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore IPL 8

AB का शानदार शतक, RCB ने तोड़ा मुंबई की जीत का सिलसिला

Sun, 10 May 2015 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 May 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore IPL 8

क्रिकेट के मुकाबले में कैच छोड़ना कितना भारी पड़ सकता है ये मुंबई इंडियंस की टीम बेहतर बता सकती है। शुरुआत में ही उसने 2 आसान कैच टपका दिए जिसमें एक कैच कप्तान विराट कोहली का था जिन्होंने एबी डीविलियर्स (नाबाद 133) की शानदार शतकीय पारी के अलावा दूसरे विकेट के लिए 215 रनों की अटूट साझेदारी कर डाली और यही पारी मुंबई की हार का सबब बनी।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंलर्स बंगलोर (आरसीबी) ने रनों का अंबार खड़ा करते हुए मुंबई की टीम को जीत के लिए 236 रनों का असंभव सा लक्ष्य रखा जिसके जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन ही बना सकी। उसकी ओर से ओपनर लिंडल सिमंस (नाबाद 68 रन, 53 गेंद, 5 चौका और 3 छक्का) ने सबसे बड़ी पारी खेली लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन


इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। आईपीएल में अपना दूसरा शतक लगाने वाले डीविलियर्स ने आज गजब की पारी खेली और 59 गेंदों में 133 रन (19 चौका और 4 छक्का) बनाकर अंत तक नाबाद रहे। जबकि कोहली ने भी नाबाद 85 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली और डीविलियर्स के बीच दूसरे विकेट के लिए टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 215 रनों की साझेदारी भी हुई। मुंबई के लिए एकमात्र सफलता लसित मलिंगा को हासिल हुई।

इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस का टूर्नामेंट में लगातार 5 मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला थम गया। मुंबई के 12 मैचों में यह छठी हार है और 12 अंकों के साथ छठे पायदान पर है। वहीं अपने 13वें मैच में छठी जीत दर्ज कराने वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

को‌हली को मिला जीवनदान का फायदा, AB ने खेली गजब की पारी

LIVE: Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore IPL 8

इससे पहले मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में तपती धूप के बीच रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। फिर पहले ही ओवर में क्रिस गेल ने छक्का जड़कर बल्ले से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया, हालांकि कप्तान कोहली और गेल दोनों 3 ओवर में टीम के लिए 20 से ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए।

इस बीच तीसरे ओवर में मिचेल मैक्लेघन के ओवर में दोनों को एक-एक आसान जीवनदान भी मिला लेकिन गेल इसका फायदा नहीं उठा सके और अगले ओवर में वह लसित मलिंगा की गेंद पर कैच आउट हो गए। 2 आसान कैच टपकाने के बाद निराश मुंबई टीम के लिए यह जोड़ी ज्यादा खतरनाक साबित नहीं हो सकी।

चौथे ओवर की पहली गेंद पर लिंडल सिमंस ने उतने ही शानदार प्रयास में कैच लपक कर टीम को पहली सफलता दिला दी। गेल ने 12 गेंदों में 13 रन बनाए। गेल की जगह अब एबी डीविलियर्स मैदान पर आए।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर टीम को 11वें ओवर में सौ के पार पहुंचा दिया। इस बीच डीवि‌लियर्स ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक भी ठोंक दिया। इसके बाद डीविलियर्स ने 47 गेंदों में अपना शतक ठोंक दिया।

कोहली ने भी डीविलियर्स की तरह तेजी से रन बनाए और 39 गेंदों में पचासा ठोंक दिया। दोनों की साझेदारी को मुंबई के गेंदबाज तोड़ नहीं सके और दूसरे विकेट के लिए लगभग 16 ओवर में अविजित 215 रनों की साझेदारी कर डाली।

रंग नहीं लाई मुंबई की कोशिश

LIVE: Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore IPL 8

आरसीबी के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम को पहला झटका चौथे ओवर में पार्थिव पटेल (19) के रुप में लगा। वह रन आउट हुए। कुछ देर मैदान में संघर्ष करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (15) भी चलते बने। दो विकेट गिर जाने के बाद कीरोन पोलार्ड और लिंडल सिमंस (नाबाद 68) ने टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों ने तेज बल्लेबाजी की। कुछ देर आरसीबी के गेंदबाजों को छकाया।

इस बीच पोलार्ड (49) अपनी फिफ्टी से चूक गए। पोलार्ड को श्रीनाथ अरविंद ने आउट कर अपनी टीम की जीत के रास्ते और खोल दिए। फिर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या (8) छक्का लगाने के बाद स्टंप आउट हुए। पांड्या के रुप में टीम ने अपना चौथा विकेट गंवाया।

आखिरी के तीन ओवरों में मुंबई ने रनों के बढ़ते दबाव के चलते तेज खेलने की कोशिश की। लेकिन स्कोरबोर्ड पर रन बढ़ने के बजाय गिरते विकेटों की संख्या बढ़ी। पहले रायडू (14), हरभजन सिंह (3) और जगदीशा सुचिथ (4) के रुप में पांचवां, छठा और सातवां विकेट गंवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed