राजस्थान की जीत की हैट्रिक, मुंबई का नहीं खुला खाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल-8 के 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
जवाब में राजस्थान ने 7 विकेट रहते और 5 गेंद रहते इस लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया। राजस्थान ने 3 विकेट खोकर 19.1 ओवर में 165 रन बनाकर जीत की हैट्रिक लगाई। वहीं दूसरी ओर मुंबई लगातार तीन मैच हार चुकी है।
मुंबई के 165 रनों के जवाब में राजस्थान की ओपनिंग थोड़ा धीमी रही। अजिंक्य रहाणे और संजु सेमसन ने धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ाया। लेकिन जल्दी ही मुंबई को पहली सफलता मिली। राजस्थान को पहला झटका संजू सैमसन (17) के रुप में लगा। पहला विकेट गिरने के बाद रहाणे का साथ निभाने क्रीज पर पहुंचे स्टीवन स्मिथ ने खेलना शुरू किया।
राजस्थान को दूसरा झटका अजिंक्य रहाणे (46) के रुप में लगा। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 64 रनों साझेदारी हुई। चौथे नंबर पर दीपक हुडा बल्लेबाजी करने आए लेकिन इस बार उनका बल्ला नहीं चला। 13 रन के निजी स्कोर पर वह आउट हुए। इसके बाद जेम्स फॉकनर और स्मिथ ने तेज खेलना शुरू किया। स्मिथ ने धुआंधार खेल दिखाते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की। स्मिथ (79) और फॉकनर (6) आखिर तक नाबाद रहे।
पोलार्ड और एंडरसन ने बल्ले से किया कमाल
मुंबई इंडियंस का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ। कप्तान रोहित शर्मा की जगह ऐरोन फिंच के साथ पारी की शुरुआत करने पार्थिव पटेल क्रीज पर आए। लेकिन इस जोड़ी ने भी कोई कमाल नहीं दिखाया। दोनों ने बेहद धीमी शुरुआत की और अभी वह तेज होने की कोशिश कर ही रहे थे कि फिंच के पैर में मांसपेशियां खींच गई और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।
टूर्नामेंट में अब तक नाकाम रहे फिंच 14 गेंदों में 10 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद उन्मुक्त चंद ने मैदान पर कइम रखा। लेकिन यह जोड़ी भी जल्द टूट गई। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने पार्थिव पटेल को 16 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। संकट में दिख रही मुंबई टीम को अब कप्तान रोहित शर्मा से आस थी कि वह रन गति को तेज करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाएंगे लेकिन स्टुअर्ट बिन्नी ने उन्हें कैच आउट कराकर चलता कर दिया। वह 5 गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सके।
मुंबई की शुरुआत इस कदर बेहद धीमी रही कि उसके 50 रन 12 ओवर में जाकर बने। क्रीज पर टिके कोरी एंडरसन और कीरोन पोलार्ड टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने में लगे हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 54 गेंदों में 100 रन की साझेदारी हुई।
पोलार्ड ने तेज गति से खेलना शुरू किया। पोलार्ड ने मात्र 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। पोलार्ड (70) ने अपनी पूरी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए। 19वें ओवर में पोलार्ड ने अपना विकेट गंवाया। कुछ देर बाद एंडरसन भी अपनी फिफ्टी लगाकर आउट हुए।