फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: mumbai indians vs hyderabad sunrisers, ipl 8

हैदराबाद को धोकर मुंबई को मिला प्लेऑफ का टिकट

Sun, 17 May 2015 11:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 17 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
LIVE: mumbai indians vs hyderabad sunrisers, ipl 8

आईपीएल-8 के इस करो या मरो मैच में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद सनराइजर्स को 37 गेंद रहते 9 विकेट से धोया। इस जीत के साथ ही मुंबई प्लेऑफ में जगह हासिल करने में कामयाब हो गई है। इससे पहले हैदराबाद 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 113 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


हैदराबाद के बेहद आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के ओपनरों ने शानदार शुरुआत दी। लिंडल सिमंस (48) और पार्थिव पटेल (नाबाद 51) ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर हैदराबाद की मजबूत गेंदबाजी भी फेल रही। बल्लेबाजी में फ्लॉप होने के बाद टीम के गेंदबाज भी नहीं चले। पूरे टूर्नामेंट में फेल रहे डेल स्टेन आईपीएल के इस सीजन के आखिरी मैच में भी नहीं चले। इस मैच में उन्होंने 9 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन लुटाए।

आखिरी मुकाबले में शर्मनाक हार के साथ हैदराबाद की टूर्नामेंट से विदाई हुई। हैदराबाद इस मैच में मुंबई के एक ही बल्लेबाज को आउट करने में सफल रही। टीम की ओर से इकलौती सफलता करन शर्मा ने दिलाई।

हैदराबाद को हराकर मुंबई प्लेऑफ में पहुंचा

LIVE: mumbai indians vs hyderabad sunrisers, ipl 8
अब क्योंकि आईपीएल-8 के सभी लीग मैच पूरे हो चुके है। सभी टीमों ने अपने-अपने 14 मैच खेले। जिसमें नंबर चार टीमें ही प्लेऑफ में पहुंची है। चेन्नई सुपरकिंग्स 18 अंकों के साथ पहले नंबर पर, हैदराबाद को बाहर कर मुंबई 16 अंकों के साथ दूसरे पर, राजस्‍थान रॉयल्स तीसरे पर और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

अब मंगलवार को चेन्नई और मुंबई के बीच पहला प्लेऑफ का मुकाबला मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में होगा। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगी, बुधवार को बंगलोर और राजस्‍थान करो या मरो मुकाबले में आमने सामने होगी। इस मैच की विजेता टीम चेन्नई और मुंबई में से हारी टीम के खिलाफ एक और मैच खेलेगी और विजेता टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा।

मुंबई के खिलाफ हैदराबाद की बल्लेबाजी रही फेल

LIVE: mumbai indians vs hyderabad sunrisers, ipl 8

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे हैदराबाद की शुरुआत टीम के प्रतिकूल रही। शुरुआती दो ओवर के भीतर टीम ने शिखर धवन (1) और डेविड वॉर्नर (6) जैसे अहम विकेट गंवा दिए। कुछ देर रनों की धीमी रफ्तार के बीच टीम को तीसरा झटका इयोन मोर्गन (9) के रुप में लगा।

पिछले मैच में धुंआधार खेल दिखाने वाले मोइसस हेनरिक्यू (11) इस मैच में फेल रहे। तीन झटकों के बाद बल्लेबाजों ने थोड़ा संयम बरता लेकिन वह रन बनाने और विकेटों की झड़ी रोक पाने में नाकाम रहे। उनके जाने के बाद नमन ओझा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। ओझा के रुप में हैदराबाद ने अपना पांचवां विकेट गंवाया।

इसके बाद अपने दूसरे ओवर में हरभजन सिंह ने हैदराबाद को छठा झटका दिया। भज्जी ने लोकेश राहुल (25) को आउट किया। 16वें ओवर में कीरोन पोलार्ड ने आशीष रेड्डी (17) को आउट कर टीम को सातवीं सफलता दिलाई। हालांकि नॉ बॉल के चलते कुछ देर तक आउट का संशय मैदान में बना रहा। आखिर में पुछल्ले बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार (0) और करन शर्मा (15) का विकेट गंवाया। हालांकि आखिर के ओवर में पुछल्लों ने स्कोर बढ़ाने का प्रयास जरुर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed