फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: kings xi punjab vs delhi daredeviles, ipl 8

युवी ने दिखाई दिलेरी, दिल्ली ने तोड़ा हार का सिलसिला

Thu, 16 Apr 2015 11:55 AM IST
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
LIVE: kings xi punjab vs delhi daredeviles, ipl 8

आईपीएल-8 के 10वें मुकाबले में अच्छी शुरुआत के बावजूद पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में युवराज की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने इस लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


पंजाब के 166 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत धमाकेदार रही। लेकिन तीसरे ओवर में टीम को पहला झटका श्रेयस अय्यर (6) के रुप में लगा। कप्तान डुमिनी ने आकर तेज खेलना शुरू किया। लेकिन वह अनलकी रहे। डुमिनी (21) के रुप में दिल्ली को दूसरा झटका लगा। वह रन आउट हुए। उनके बाद आईपीएल-8 के सबसे महंगे खिलाड़ी और अब तक फ्लॉप रहे युवराज सिंह क्रीज पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज आज लय में दिखे। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। मयंक अग्रवाल ने भी उनके साथ स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले अग्रवाल (68) ने अपने पचास रन पूरे किए।

16वें ओवर में युवी ने अक्षर पटेल के ओवर में दो छक्के लगाकर अपनी काबलियत दिखाई। युवी ने छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। युवी (55) ने अपनी पूरी पारी में 5 चौकें और 3 छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। 19वें ओवर में युवी और अग्रवाल आउट हुए। आखिर ओवर में केदार जाधव (3) के रुप में दिल्ली ने अपना पांचवां विकेट खोया।

सहवाग ने भी दिखाया दम, पर फिफ्टी से चूके

LIVE: kings xi punjab vs delhi daredeviles, ipl 8

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने ठोस शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन नहीं दे पाई। पहले विकेट के रुप में मुरली विजय (19) कैच आउट हुए। पहला विकेट गिरने के बाद वीरेंद्र सहवाग के साथ रिद्दिमन साहा बल्लेबाजी करने आए। इस बीच सहवाग दो बार रनआउट होते भी बचे।

सहवाग ने आतिश बल्लेबाजी शुरू की। 9वे ओवर में सहवाग ने आईपीएल-8 के सबसे सफल गेंदबाज इमरान ताहिर की तीन गेंदों में पहले छक्का, चौका फिर चौका लगाया। 11वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने मात्र 36 गेंदों में पचास रन की साझेदारी पूरी की। 13वे ओवर में पंजाब ने अपने 100 रन पूरे किए। 14वें ओवर में पंजाब को दूसरा झटका रिद्दिमन साहा (39) के रुप में लगा। उन्हें अमित मिश्रा ने बोल्ड किया।

दिल्ली को तीसरी सफलता टीम के कप्तान जेपी डुमिनी ने दिलाई। उन्होंने खतरनाक लग रहे वीरेंद्र सहवाग (47) को आउट किया। चौथे नंबर पर आए ग्लेन मैक्सवैल ने आते ही तूफानी बल्लेबाजी करना शुरू किया। अपनी दूसरी गेंद पर ही मैक्सवेल (15) ने छक्का लगाकर अपने इशारे बता दिए। लेकिन वह ज्यादा देर कुछ खास नहीं कर पाए। 2 छक्के लगाकर इमरान ताहिर की गेंद पर आउट हुए।

पांच विकेट गिरने के बाद बैकफुट में आए पंजाब के लिए कप्तान जॉर्ज बेली संकटमोचक बनकर सामने आए। आखिर के दो ओवर में आतिश बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने टीम को बेहतरीन फिनिशिंग देने की कोशिश की। आखिर ओवर में ताहिर ने दो विकेट लेकर पंजाब को बड़े झटके दिए। पहले कप्तान बेली (19) फिर अक्षर पटेल (13) को आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed