फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live IPL Score: Kings XI Punjab vs Delhi Capitals and updates from Mohali

IPL 2019: सैम करन की हैट्रिक, पंजाब ने दिल्ली को 14 रन से हराकर दर्ज की तीसरी जीत

Tue, 02 Apr 2019 12:06 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 02 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Live IPL Score: Kings XI Punjab vs Delhi Capitals and updates from Mohali
पंजाब - फोटो : file photo

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पंजाब ने इंडियन टी-20 लीग के 13वें मुकाबले में दिल्ली को 14 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। मोहाली में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 152 रन पर ही सिमट गई और मैच गंवा दी।

विज्ञापन


पंजाब की तरफ से सैम करन ने हैट्रिक के साथ 2.2 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत 39, कॉलिन इनग्राम 38, कप्तान अय्यर 28 और शिखर धवन ने 30 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन


167 रन का टारगेट हासिल करने के उद्देश्य से दिल्ली की टीम से पृथ्वी शॉ और शिखर धवन क्रीज पर आए, लेकिन पहली गेंद पर ही दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आउट हो गए। रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें अपनी गेंद का शिकार बना लिया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। कुछ अच्छे शॉट्स लगाने के बाद 22 गेंदों में 28 रन की पारी खेलकर वे चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 9.5 ओवर में दिल्ली को शिखर धवन (30) के रूप में तीसरा विकेट गिरा। पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने धवन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 16.4 ओवर में मोहम्मद शमी ने दिल्ली को चौथा झटका दिया। शमी ने पंत को बोल्ड किया। पंत 26 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। चौथे विकेट के लिए उन्होंने इनग्राम के साथ मिलकर 62 रन की साझेदारी की। 

पंत के आउट होने के बाज बल्लेबाजी करने आए क्रिस मॉरिस (0) भी रनआउट के शिकार हो गए। मॉरिस के रूप में दिल्ली को पांचवा झटका लगा। इसके बाद 18वें ओवर की चौथी गेंद पर सैम करन ने कॉलिन इनग्राम को विलोजेन के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। उन्होंने 29 गेदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर करन ने अक्षर पटेल (0) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

आज मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने पहुंची पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 166 रन बनाए। डेविड मिलर ने सर्वाधिक 30 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। दिल्ली की ओर से क्रिस मॉरिस तीन विकेट लेकर सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। संदीप लामिछाने और कागिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए।


पंजाब की पारी


पंजाब का पहला विकेट पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले लोकेश राहुल (11 गेंदों में 15 रन) के रूप में लगा। दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें क्रिस मॉरिस ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 15 रन के स्कोर पर पहला झटका लगने के बाद टीम संभली ही नहीं थी कि चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर नेपाल के एकमात्र आईपीएल खिलाड़ी स्पिनर संदीप लामिछाने ने अपनी बेहतरीन गेंद पर सैम करन (10 गेंदों में 20 रन) को एलबीडब्ल्यू कर दिया।

इसके बाद आए नए बल्लेबाज मयंक अग्रवाल कुछ देर तक तो पिच पर टिके रहे, लेकिन आठवें ओवर की पहली गेंद पर वो एक बड़ी चूक कर बैठे। सरफराज खान ने कवर्स में एक ड्राइव खेली, लेकिन इससे पहले कि वो कुछ सोच-समझ पाते दूसरे छोर पर मयंक अग्रवाल दौड़ पड़े। जब तक मयंक संभलते शिखर धवन ने बिना कोई देरी किए गेंद को सीधे स्टंप्स पर मार दिया और मयंक 6 रन बनाकर आउट हो गए।

यहां से चौथे विकेट के लिए सरफराज खान और डेविड मिलर के बीच 62 रन की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में 120 के स्कोर पर संदीप लामिछाने ने सरफराज खान (29 गेंदों में 39 रन) को विकेट के पीछे लपकवाकर पंजाब का चौथा और अपना दूसरा विकेट लिया। बड़ा शॉट खेलने की फिराक में डेविड मिलर क्रिस मॉरिस का शिकार बने। यहां से पंजाब की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। अगला कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया।

प्लेइंग XI

आज दोनों ही टीम ने अपनी प्लेइंग XI में अहम बदलाव किए। क्रिस गेल और एंड्र्यू टाई यह मैच नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली ने भी अपने अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा की जगह तेज गेंदबाज आवेश खान को मौका दिया है। 


दिल्ली कैपिटल: 1 पृथ्वी शॉ, 2 शिखर धवन, 3 श्रेयस अय्यर (कप्तान)  4 कॉलिन इनग्राम, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 हनुमा विहारी, 7 क्रिस मॉरिस, 8 हर्षल पटेल, 9 आवेश खान, 10 संदीप लामिछाने, 11 कागिसो रबाडा

किंग्स इलेवन पंजाब: 1 केएल राहुल, 2 मयंक अग्रवाल, 3 डेविड मिलर, सरफराज खान, 5 मंदीप सिंह, 6 सैम करन, 7 आर अश्विन (कप्तान)  8 हार्डस विलोजेन, 9 मुजीब-उर-रहमान, 10 एम अश्विन, 11 मोहम्मद शमी

टूर्नामेंट में अबतक का प्रदर्शन

पंजाब और दिल्ली ने शनिवार को अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा। खास बात यह है कि दोनों टीमों की जीत में सलामी बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई। 

दिल्ली ने जहां अपने पहले मुकाबले में मुंबई को हराया था। दूसरे मैच में चेन्नई से हार मिली तो सुपरओवर तक चले तीसरे मुकाबले में कोलकाता पर जीत हासिल की थी। दूसरी ओर पंजाब ने पहले मैच में राजस्थान को हराया था। दूसरे मैच में उसे कोलकाता से शिकस्त झेलनी पड़ी थी तो मुंबई को तीसरे मैच में हराया था।

कुल मैच: 22
किंग्स इलेवन पंजाब : 13
दिल्ली कैपिटल्स : 09

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed