फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Indians vs Western Australia XI

वनडे से पहले अभ्यास मैच में भारत की शानदार जीत

Sat, 09 Jan 2016 07:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Jan 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Indians vs Western Australia XI

वनडे सीरीज से पहले अंतिम अभ्यास मैच में भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फिर से टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। इस बार उनका फैसला गलत साबित होता दिख रहा था, लेकिन रोहित शर्मा और मनीष पांडे ने कुछ बड़ी पारियां खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की हालांकि उनकी अर्धशतकीय पारियों के बावजूद टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी।

विज्ञापन


पर्थ में एकदिवसीय मुकाबले में 250 रनों का लक्ष्य देने के बाद भारतीय गेंदबाजों को शुरुआती सफलता के लिए कुछ इंतजार करना पड़ा लेकिन फिर 25 ओवर के अंदर ही 4 विकेट झटक भी लिए। 50 ओवर के खेल में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई
विज्ञापन


इससे पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50-50 ओवरों के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 249 रन पर आउट हो गई। खराब शुरुआत के बाद ओपनर रोहित शर्मा (67) और अजिंक्य रहाणे (41) के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई जिससे भारत आसानी से सौ के पार पहुंच सका। फिर अंतिम ओवरों में मनीष पांडे ने भी 58 रनों की पारी खेली और टीम को दो सौ के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में भारत की शुरुआत इस कदर खराब थी कि उसके 5 विकेट महज 131 रन पर गिर गए थे, लेकिन ड्रयू पोर्टर की धारदार गेंदबाजी के आगे भारतीय टीम 50वें ओवर में सिमट गई। पहले अभ्यास मैच में 74-74 रन बनाने वाले शिखर धवन और विराट कोहली आज के मैच में फेल हो गए। धवन और कोहली के विकेट पोर्टर ने ही झटके। पोर्टर ने 37 रन देकर 5 विकेट लिए।

रहाणे संग साझेदारी कर रोहित ने भारतीय टीम को संभाला

LIVE: Indians vs Western Australia XI

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले शुरुआती 20-20 ओवरों के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने जीत से आगाज किया, इसके बाद आज 50-50 ओवरों के दूसरे अभ्यास मैच में भी भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन कल के मैच के 2 धुरंधर बल्लेबाज शिखर धवन (4) और विराट कोहली (7) जिन्होंने 74-74 रनों की आकर्षक पारियां खेलीं थी आज बल्ले से नाकाम हो गए।

धवन और कोहली को गेंदबाज ड्रयू पोर्टर ने अपना शिकार बनाया। हालांकि इसके बाद रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी करने के बाद अपना अर्धशतक भी ठोंक दिया। लेकिन रहाणे 41 रन बनाने के बाद बोल्ड हो गए।

इस साझेदारी के टूटने के बाद भारत को जल्दी-जल्दी 2 और झटके लगे। नवोदित बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान 6 और रोहित 67 रन बनाकर आउट हो गए। नवोदित बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान आज कप्तान को बल्लेबाजी से प्रभावित नहीं कर सके। पोर्टर ने मान को भी अपना शिकार बनाया।

दूसरी ओर, ओपनर रोहित ने आज शानदार बल्लेबाजी की और सीरीज के शुरू होने से पहले उन्होंने अपना फॉर्म हासिल कर लिया। आज उन्होंने 82 गेंदों में 6 चौके के अलावा 3 छक्के भी जड़े। वह पहले अभ्यास मैच में नाकाम हो गए थे।

मान के साथ पारी अपनी पारी शुरू करने वाले खुद धोनी भी 15 रन बना सके। इसके बाद मनीष पांडे ने ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। भारत के शीर्ष क्रम के 5 विकेट 131 रन पर गिर गए थे। मनीष ने अर्धशतक लगाते हुए 58 रनों की पारी खेली। जडेजा 26 रन बनाकर आउट हुए।

पहले अभ्यास मैच में गेंदबाजों ने भी किया था कमाल

LIVE: Indians vs Western Australia XI

इससे पहले खेले गए 20-20 ओवरों के पहले अभ्यास मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने 74-74 रनों की आकर्षक पारियां खेलीं थी। यह भी एक अच्छा संयोग है कि भारतीय टीम को जीत भी मिली तो 74 ही रन से।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवरों में चार विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम छह विकेट पर 118 रन ही बना सकी। धवन और विराट ने दूसरे विकेट पर 149 रनों की साझेदारी की, हालांकि रोहित शर्मा (06) जल्द पवेलियन लौट गए थे। विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 74 रन बनाए जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। धवन ने 46 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली।

वहीं बाएं हाथ के युवा गेंदबाज बरिंदर सरां पर सबकी निगाहें लगी थी और उन्होंने चार ओवरों में 24 रन देकर प्रभावित किया। सबसे अहम यह रहा कि बरिंदर ने सही दिशा के गेंदबाजी की और अपनी शॉर्टपिच गेंदों में अच्छी गति भी दिखाई। भारतीय कप्तान धोनी ने छह गेंदबाजों को आजमाया जबकि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को शनिवार को इसी टीम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे मैच के लिए आराम दिया गया था। रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने एकसमान 13-13 रन देकर दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed