{"_id":"5760f7094f1c1bd12a11be5c","slug":"live-india-vs-zimbabwe-3rd-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूरे 10 विकेट से जीती टीम इंडिया, सीरीज को किया क्लीन स्वीप ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूरे 10 विकेट से जीती टीम इंडिया, सीरीज को किया क्लीन स्वीप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 15 Jun 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यवाहक कप्तान रहे विराट कोहली (2013) और अजिंक्य रहाणे (2015) के नक्शेकदम पर चलते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी जिम्बाब्वे की धरती पर क्लीन स्वीप करने के टीम इंडिया के सिलसिले को बनाए रखा। भारत की इस अफ्रीकी देश में पिछले 4 सालों में यह लगातार तीसरी सीरीज है जिसमें उसने मेजबान टीम का सूपड़ा साफ किया है।(SCORECARD)
विज्ञापन
युवा खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे के साथ सीरीज खेलने गई टीम इंडिया को तीनों ही मैचों में जीत हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं आई। आज तीसरा मैच भी बेहद एकतरफा रहा और भारत ने जीत के लिए मिले 124 रनों के छोटे से लक्ष्य को एक भी विकेट गंवाए बगैर 169 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
भारत इससे पहले जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में 2013 में 5-0 से जबकि 2015 में 3-0 से सफाया कर चुका है। उस समय टीम की कमान क्रमश: विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के हाथ में थी।
विज्ञापन
नवोदित बल्लेबाज फैज फैजल के बल्ले से निकले विजयी चौके के साथ ही भारत ने 21.5 ओवर में ही 10 विकेट से जीत हासिल कर ली। भारत के लिए सीरीज में लोकेश राहुल ने नाबाद 63 रन बनाए तो फैज ने भी शानदार साथ दिया और 55 रन बनाकर अविजित लौटे। दोनों के बीच 126 रनों की साझेदारी भी हुई।
हरारे में हुए मैच में जिम्बाब्वे में टीम इंडिया की गेंदबाजों की नई फौज ने लगातार तीसरे वनडे मैच में भी कमाल की गेंदबाजी की और 50 ओवर से पहले ही पूरी टीम समेट दी। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 42.2 ओवर में 123 रन बनाकर आउट हो गई। एक समय टीम का स्कोर 4 विकेट पर 103 रन था लेकिन इसके बाद उसने 6 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिए और टीम बड़े स्कोर की ओर नहीं जा सकी। मेजबान टीम के लिए वुशी सिबांदा ने 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।
भारत के लिए एक बार फिर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और 22 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने पिछले मैच में 28 रन देकर 4 विकेट निकाले थे।
जसप्रीत ने लगातार 4 गेंदों में 3 विकेट झटके
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को मैच की पहली सफलता हैमिल्टन मास्कजदा (8) के रूप में छठे ओवर में मिली। तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने उन्हें स्लीप में लोकेश राहुल के हाथों कैच आउट कराया। हालांकि भारत को दूसरी सफलता के लिए कुछ देर इंतजार करना पड़ा। फिरकी गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने चामू चिभाभा (27) को 21वें ओवर में आउट कर दिलाई। चहल ने ही वुशी सिबांदा (38) को कॉटएंडबोल्ड कर चलता किया।
फिर 33वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट झटके। अंतिम 2 गेंदों पर विकेट लेने के कारण उन्हें हैट्रिक के लिए अगले ओवर का इंतजार करना पड़ा, वह हैट्रिक तो नहीं कर पाए लेकिन अगली गेंद पर एक और विकेट ले लिया। इस तरह से जसप्रीत ने लगातार 4 गेंदों के अंदर 3 विकेट लिए।
इस मैच में जहां भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया तो जिम्बाब्वे ने अपनी एकादश में 5 बदलाव कर डाले। करुण नायर की जगह भारतीय टीम में फैज फैजल को पहली बार शामिल किया गया है। वह इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करेंगे।
फिर 33वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट झटके। अंतिम 2 गेंदों पर विकेट लेने के कारण उन्हें हैट्रिक के लिए अगले ओवर का इंतजार करना पड़ा, वह हैट्रिक तो नहीं कर पाए लेकिन अगली गेंद पर एक और विकेट ले लिया। इस तरह से जसप्रीत ने लगातार 4 गेंदों के अंदर 3 विकेट लिए।
इस मैच में जहां भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया तो जिम्बाब्वे ने अपनी एकादश में 5 बदलाव कर डाले। करुण नायर की जगह भारतीय टीम में फैज फैजल को पहली बार शामिल किया गया है। वह इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करेंगे।